Amit Shah

पीएम का जन्मदिन मना रही है भाजपा’सेवा दिवस’के रूप में

नई दिल्ली, 17 सितम्बर  (जनसमा) | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वें जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रही है । इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखण्ड के  अरगोरा , रांची  में स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

इस दिन भाजपा नेता और अन्य मंत्री स्वच्छता और अन्य अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वें जन्मदिन पर मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। उन्हें अभी और कई वर्षो तक देश की सेवा करनी है।’

इस मौके पर मंत्रियों ने मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देते हुए झाड़ू से सड़कें साफ की।

प्रधान मंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ता ने इस अवसर पर 129 प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को मिठाई और स्टेशनरी का वितरण किया।