-Jaitley mortal remains

अरुण जेटली का राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त,रक्षा,सूचना प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ( Arun Jaitley) का रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के निगमंबोध घाट पर अंतिम संस्कार (last rites) कर दिया गया।

जेटली के पुत्र रोहन ने अन्तिम संस्‍कार (last rites) की क्रियाओं को सम्‍पन्‍न किया।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी और रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और कपिल सिब्बल और अन्य लोग श्मशान भूमि पर मौजूद थे।

महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, उत्तराखंड और दिल्ली के मुख्यमंत्री भी अंतिम क्रिया (last rites) के समय उपस्थित थे।

इससे पहले दिन में, अरुण जेटली ( Arun Jaitley) के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा गया था। अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कतारबद्ध खड़े थे।

भाजपा मुख्यालय से जेटली के शव को फूलों से सजी गाड़ी में श्मशान घाट ले जाया गया। अरुण जेटली ( Arun Jaitley)का शनिवार 24 अगस्त, 2019 को एम्स में निधन हो गया।