Positive politics_Soren

अरविंद केजरीवाल की जीत, देश में सकारात्मक राजनीति की जीत

झारखण्ड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejarival) की जीत को देश में सकारात्मक राजनीति (Positive politics) की जीत बताया है।

सोरेन ने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी की प्रचंड बहुमत से जीत पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सकारात्मक राजनीति (Positive politics) की शुरुआत हो चुकी है। इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। जिस प्रकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में  सफलता मिली है यह प्रदर्शित करता है कि सकारात्मक राजनीति (Positive politics) से जनहित में काम करने पर किसी भी सरकार को जनता का प्यार और समर्थन मिलता है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि काम करने का परिणाम जनता सूद समेत वापस करती है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि अब देश में धर्म, समुदाय, जात-पात और झूठ और फरेब की राजनीति नहीं चलेगी। अब देश में सकारात्मक राजनीति (Positive politics) की शुरुआत हो चुकी है।

उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) ने आज झारखंड मंत्रालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहीं।