एनसीसी में तीन लाख कैडेट की वैकेंसी, भर्ती के लिए रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी
इसके साथ एनसीसी के पास अब 20 लाख कैडेटों की स्वीकृत संख्या होगी, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन बना देगी। 1948 में केवल 20,000 कैडेटों के साथ एनसीसी का गठन हुआ था।



















