सुप्रीम कोर्ट ने दी आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जमानत
राज्यसभा सदस्य को जमानत दिया जाना लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच संकट में फंसी आम आदमी पार्टी के लिए राहत की बात है क्योंकि इसके दो शीर्ष नेता राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया जेल में हैं।



















