Saina Nehwal

प्रसिद्ध बैडमिन्टन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Saina Nehwal

साइना नेहवाल के साथ उनकी बड़ी बहन चंद्रांशू नेहवाल भी भाजपा में शामिल हुईं

विश्व प्रसिद्ध बैडमिन्टन खिलाड़ी (Badminton star) और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता (Olympic medallist)  सुश्री साइना नेहवाल  (Saina Nehwal ) ने आज बुधवार, 29 जनवरी, 2020 को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party ) के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

उनके साथ उनकी बड़ी बहन चंद्रांशू नेहवाल (Chandranshu Nehwal) ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुश्री साइना नेहवाल (Saina Nehwal )  और चंद्रांशू नेहवाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP President) जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) से मुलाक़ात की।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि आज हमारे लिए गर्व की बात है कि साइना नेहवाल (Saina Nehwal )  भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रही हैं।

उन्होंने साइना नेहवाल (Saina Nehwal )  के कैरियर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साइना नेहवाल ने 22 सुपर सीरीज और ग्रैंड प्रिक्स खिताब जीते हैं।

इसके अलावा उन्होंने 2012 के लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और ऐसा करने वाली देश की पहली महिला शटलर बनी थीं। साइना नेहवाल (Saina Nehwal ) बैडमिन्टन में वर्ल्ड नंबर वन भी रह चुकी हैं।

इस मुकाम तक पहुंचने वाली वह पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुश्री साइना नेहवाल (Saina Nehwal )  ने कहा कि वह ऐसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ कर खुश हैं जो देश के लिए समर्पित होकर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कड़ी मेहनत और उनकी परिश्रम की पराकाष्ठा से उन्हें प्रेरणा मिलती है।

नेहवाल ने कहा कि ऐसे परिश्रमी और देश के प्रति समर्पण भाव से काम करने वाले प्रधानमंत्री के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल को भी काफी बढ़ावा दिया है। ‘खेलो इंडिया’ जैसे कंसेप्ट को इम्प्लीमेंट करना खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त हुए कहा कि वह भी कड़ी मेहनत में यकीन रखती हैं और पार्टी के लिए वे कठोर परिश्रम करेंगी।

नेहवाल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से प्रेरित हूँ और मुझे उम्मीद है कि मैं देश के लिए अच्छा कर सकती हूँ। मैं दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी की शुक्रगुजार हूँ कि उन्होंने मुझे देश के लिए काम करने का अवसर दिया है।