Amit Shah

गुजरात और हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जारही है। भारतीय जनता पार्टी गुजरात में लगातार छठीं बार सरकार बनाने जारही है। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा आगे चल रही है। दोनों राज्‍यों के शाम 5 बजे तक मिले परिणाम के अनुसार 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा   में भाजपा को 78 सीटों पर विजय मिली है और 21 पर वह आगे चल रही है। कांग्रेस को 69 सीटें मिली हैं और वह भी 8 पर आगे चल रही है। हिमाचल में भाजपा ने 22 सीटें जीतली हैं और 22 पर आगे चल रही है। कांग्रेस 12 पर जीती है और 9 पर आगे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने ट्वीट किया, “गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव परिणाम अच्छे शासन और विकास की राजनीति के लिए मजबूत समर्थन दर्शाते हैं। मैं इन राज्यों में कठिन परिश्रम करने वाले मेहनती कार्यकर्ताओं को सलाम करता हूं।”

गुजरात में जीतने वालों में प्रमुख हैं मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्‍यमंत्री नितिन पटेल, राज्‍य भाजपा अध्‍यक्ष जीतूभाई वघानी, राज्‍य के मंत्री बाबूभाई भीमाभाई बोखिरिया और विधानसभा अध्‍यक्ष और भाजपा उम्‍मीदवार रमनलाल वोरा।

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव मतगणना के रूझानों का पक्ष में जाना इस बात का संकेत है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता उनके गृह राज्‍य में बनी हुई है।

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत का श्रेय निस्संदेह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अ/यक्ष अमित शाह को दिया जारहा है और दिया जाना चाहिए। इसलिए कि गुजरात का चुनाव जीतना मोदी और शाह के लिए न केवल जरूरी था बल्कि भविष्य की राजनीति और 2018 में कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के संदर्भ में भी जरूरी था।

राजनीति के प्रक्षकों का कहना है कि भाजपा गुजरात में चुनाव जरूर जीती है किन्तु अब उसके सामने कांग्रेस एक परिपक्व चुनौती के रूप में खड़ी दिखाई देरही है।