Debendra Nath Roy

देवेंद्र नाथ रॉय की हत्या को लेकर भाजपा ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर

Debendra Nath Roy

Kailash Vijayvargiya

कोलकाता, 13 जुलाई (हि. स.)। उत्तर दिनाजपुर जिला अंतर्गत हेमताबाद के विधायक देबेन्द्र नाथ राॅय(Debendra Nath Roy)की हत्या (murder) को लेकर भाजपा ममता बनर्जी  की सरकार पर हमलावर हो गई है।

पार्टी के केंद्रीय प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने कहा है कि ममता बनर्जी के राज में भाजपा नेताओं की हत्या का दौर नहीं थम रहा।
सोमवार सुबह विधायक देबेन्द्र नाथ राॅय(Debendra Nath Roy) का फंदे से झूलता शव बरामद किया गया है। उनके गांव बिंदल में उनके घर के पास उनका शव बरामद किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि देबेन्द्र नाथ राॅय(Debendra Nath Roy) मौत के घाट उतारने के बाद आत्महत्या करार देने के लिए ही शव को फंदे से लटकाया गया है। इसको लेकर विजयवर्गीय ने एक ट्वीट किया है।
इसमें उन्होंने विधायक देबेन्द्र नाथ राॅय(Debendra Nath Roy) के फंदे से लटकते शव का वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य!!! ममता बनर्जी के राज में भाजपा नेताओं की हत्या का दौर थम नहीं रहा। तृणमूल (Trinmool) छोड़ भाजपा (BJP) में आये हेमताबाद के विधायक श्री देबेन्द्र नाथ राॅय (Debendra Nath Roy) की हत्या कर दी गई। उनका शव फांसी पर लटका मिला।
क्या इनका गुनाह सिर्फ भाजपा में आना था ?…
प्रदेश भाजपा ने भी ऐसा ही ट्वीट किया है जिसमें दावा किया गया है कि भाजपा में होने के कारण विधायक की हत्या की गई है।
हेमताबाद के विधायक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह राजनीतिक हत्या है या उन्होंने खुदकुशी की है। इस बारे में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।