Shatrughan Sinha

भाजपा में लोकशाही तानाशाही में बदल रही है – शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा (72 वर्ष) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में लोकशाही तानाशाही में बदल रही है।

नवरात्र के दिन 6 अप्रैल,2019 को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा  ने नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ‘वन मैन शो टू मैन आर्मी ‘है।

शत्रुघ्न सिन्हा  ने कहा है कि आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है और मैं उनको बधाई देता हूं।

शत्रुघ्न सिन्हा   दो बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और नौवहन मंत्री भी रहे। वह 2009 में 15 वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा   ने  कहा कि वहां के वातावरण में लोग सहमे हुए हैं। देश के साथ ऐसे वायदे किए गए इनमें से एक भी पूरा हुआ नहीं हुआ चाहे वह स्मार्ट सिटी का मामला हो या कोई और।

शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी में वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी आदि की  हुई उपेक्षा के बारे में विश्लेषण करते हुए कहा कि वहां संवाद की कोशिश संभव ही नहीं हुई ।

शत्रुघ्न सिन्हा   ने नोटबंदी और जीएसटी की तीखी आलोचना की और कहा कि मैंने सच बोलना चाहा तो बगावत कहा गया। स्पष्ट है कि अगर सच कहना बगावत है तो मैं बागी हूँ।

भाजपा में शामिल होने के इतिहास पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें नानाजी देशमुख भारतीय जनता पार्टी में लेकर आए थे और फिर प्रशिक्षित करके अटल बिहारी वाजपेयी को सौंप दिया था।

शत्रुघ्न सिन्हा   ने वाजपेयी के प्रति आदर व्यक्त करते हुए कहा कि  वाजपेयी जी ने इंदिरा गांधी की तुलना दुर्गा से की थी।