How is BJP's first list, who are among the 195 candidates?

देश में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश में एक बार फिर भाजपा  BJP की  पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

मोदी शनिवार, 6 अप्रैल को ओड़िशा के सुंदरगढ़ और सोनपुर में आयोजित विशाल जन.सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था कि अँधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और यह आज ओड़िशा में भी होता हुआ दिखाई दे रहा है। ओडिशा में इस बार सबसे ज्यादा कमल ही खिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने समाज में ऊंच नीच का ऐसा ज़हर बोया कि देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा आगे नहीं बढ़ पाया। इसी का फायदा नक्सलवाद और माओवाद फैलाने वालों ने उठाया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने समाज में ऊंच नीच का ऐसा ज़हर बोया कि देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा आगे नहीं बढ़ पाया। इसी का फायदा नक्सलवाद और माओवाद फैलाने वालों ने उठाया।

मोदी ने कहा कि ये चुनाव तय करेंगे कि हमारे जवानों को, किसानों को और नौजवानों को सम्मान मिलेगा या फिर देश के टुकड़े.टुकड़े करने वालों की आवाज गूंजेगी।

मोदी ने कहा कि आज से 39 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी BJP की स्थापना समाज की सेवा और राष्ट्र को सुरक्षित और समृद्ध बनाने की अटूट प्रतिबद्धता के साथ हुई थी।

नरेन्द्र मोदी ने जोर देकर कहा कि आज कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी BJP देश की पसंदीदा पार्टी बन गई है।

प्रधान मंत्री ने कहा कि अगर भारत की राजनीति में किसी दल ने विकास को मुख्य मुद्दा बनाया, उसे जन आंदोलन बनाने का काम किया, तो वह भारतीय जनता पार्टी  BJP ही है।