Ramvilash,Shah ,Nitish

भाजपा, जदयू और लोजपा के बीच बिहार में सीटों का बंटवारा हुआ

आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा, जदयू और लोजपा के बीच बिहार में सीटों का बंटवारा हो गया।

भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इस समझौते की सबसे खास बात यह है कि रामविलास पासवान राज्यसभा भेजे जाएंगे। वे लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

भाजपा प्रमुख अमित शाह, जदयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान द्वारा रविवार को नई दिल्ली में एक मीडिया ब्रीफिंग में संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की गई।

बाद में शाह ने कहा कि कौन सी पार्टी किस सीट पर लड़ेगी इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि वे 2019 के आम चुनावों में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2019 में गठबंधन को 2014 में जितना मिला उससे अधिक सीटें मिलेंगी।

रामविलास पासवान ने कहा कि वह सम्मानजनक सीट बंटवारे के फार्मूले से खुश हैं और तीनों दल एनडीए की जीत के लिए मिलकर काम करेंगे।