BJP

भाजपा की गैर कांग्रेस सरकार दूसरे कार्यकाल के लिए केंद्र में सत्ता संभालेगी

यह पहली बार है जब भाजपा BJP की एक गैर कांग्रेस सरकार दूसरे कार्यकाल के लिए केंद्र में सत्ता संभालेगी।

लोकसभा की 542 सीटों में से 303 सीटें जीत कर भारतीय जनता पार्टी BJP अपने घटक दलों के साथ दूसरी बार केन्द्र में सरकार बनाने जारही है।

भाजपा BJP ने 2014 में 282 सीटों के अपने पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए 303 सीटें जीती हैं।

पिछली 16वीं लोकसभा में कांग्रेस 44 विजयी लोक सभा सदस्यों की अपनी संख्या में सुधार कर इस बार 52 सीटें हासिल की हैं। हालांकि लोकसभा में विपक्ष की स्थिति के लिए आवश्यक सीटों की संख्या भी कांग्रेस नहीं प्राप्त नहीं कर सकी। यूपीए को 90 सीटें मिलीं।

भाजपा BJP के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 2014 की 336 सीटों के मुकाबले 351 सीटें जीतीं हैं।

भाजपा ने गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश और दिल्ली में सभी सीटों पर कब्जा जमा लिया और दूसरे दलों का सूपड़ा साफ कर दिया। ।

राजस्थान में 25 सीटों में से भाजपा BJP  को 24 सीटें मिली हैं और एक सीट भाजपा की सहयोगी पार्टी को मिली है।

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) को 23, आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस को 22 और युवजन श्रमिक रयाथु कॉंग्रेस पार्टी (वाईएसआर कांग्रेस) को 22 सीटें मिलीं हैं।

शिवसेना को 18 सीटें , जनता दल यूनाइटेड को 16, वाम दलों में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) को 2 और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्‍ससिस्‍ट (सीपीआई.एम) को 3 सीटें मिली हैं।

13 दलों का 17 वीं लोकसभा में सिर्फ एक-एक सांसद ही चुना जा सका। ये दल हैं आम आदमी पार्टी, ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुन्‍नेत्र कड़गम, जनता दल सेक्युलर, झामुमो, आजसु पार्टी, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, केरल कांग्रेस (एम), मिजो नेशनल फ्रंट, नागालैंड पीपुल्स फ्रंट, नेशनल पीपुल्‍स पार्टी, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, हैं।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से 4 लाख 79 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने 2014 के संसदीय चुनावों में अपने पिछले मार्जिन को 3 लाख 71 हजार सात सौ 84 वोटों से पीछे छोड़ दिया।

उन्होंने सपा, बसपा,रालोद गठबंधन की उम्मीदवार शालिनी यादव को हराया जिन्हें एक लाख 95 हजार वोट ही मिले। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय रहे।

भाजपा BJP अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से 5 लाख 57 हजार से अधिक मतों के अंतर से चुने गए हैं।

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट बरकरार रखी जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 55,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। राहुल केरल के वायनाड से चुनाव जीत गए हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा BJP ने 49.56 फीसदी के वोट शेयर के साथ 62 सीटें जीती हैं। केवल एक सीट वाली कांग्रेस राज्य में केवल 6.31 प्रतिशत वोट ही हासिल कर सकी।

बसपा के पास पिछली लोकसभा में कोई सीट नहीं थी। उसे इस बार 10 सीटों पर कामयाबी मिली है।

इसकी सहयोगी समाजवादी पार्टी 5 सीटों पर जीत प्राप्त कर सकी।

भाजपा BJP  इस बार उत्तर प्रदेश से नौ महिला सदस्यों को लोकसभा में भेजने में सफल रही है।

इनमें प्रमुख हैं स्मृति ईरानी, ​​डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, हेमा मालिनी और मेनका गांधी। एनडीए की सहयोगी अपना दल की अनुप्रिया पटेल ।

ओडिशा में 21 लोकसभा क्षेत्रों में से बीजू जनता दल ने 12 सीटें हासिल की हैं] भाजपा 8 और कांग्रेस एक है।
गुजरात में भाजपा ने 2014 के अपने प्रदर्शन को दोहराते हुए सभी 26 लोकसभा सीटें जीती हैं।