COVID-19

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कम से कम 100 रु दान की अपील की

भारतीय जनता पार्टी  (BJP) के  राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है

कि वे COVID-19 के खतरे से निपटने में सरकार के प्रयासों को मजबूत करने के लिए कम से कम 100 रुपये का दान करें ।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि  पार्टी कार्यकर्ता 10 अन्य लोगों को योगदान करने के लिए प्रेरित करें।

एक संदेश में, नड्डा ने कहा कि यह समय की आवश्यकता है और भाजपा कार्यकर्ता अपने छोटे दान के साथ कोरोनोवायरस(COVID-19)  के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा योगदान दे सकते हैं।

नड्डा ने आज पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम और तेलंगाना के प्रदेश भाजपा अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों, पार्टी पदाधिक्रारियों, सांसदों,

विधायकों एवं जिला अध्यक्षों से वीडियो कांफ्रेंस की और कोरोना(COVID-19)  के खिलाफ जारी लड़ाई में पार्टी के योगदान

की समीक्षा की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से स्थानीय प्रशासन के माध्यम से लॉकडाउन के मद्देनजर ‘माइग्रेंट लेबर’ को समझाने एवं उनके उसी जगह पर ठहरने और उनके भोजन एवं दवाई के उचित प्रबंध की व्यवस्था करने का निवेदन किया।

नड्डा ने लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान लोगों को हो रही परेशानियों के प्रति गहरी संवेदना जताई और पार्टी पदाधिकारियों एवं

कार्यकर्ताओं से

अपील की कि वे इन परेशानियों को दूर करने के लिए प्रशासन के साथ मिल कर काम करें।

नड्डा ने पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ताओं द्वारा देश के पांच करोड़ गरीब लोगों तक खाना पहुंचाने के अभियान की समीक्षा की और इसे बिना कोई कोताही बरतते हुए सेवा-भाव से जारी रखने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।

इस बाबत भाजपा अध्यक्ष प्रत्येक दिन सायं 7 बजे प्रगति की रोजाना समीक्षा करते हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस संक्रमण काल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी

जिम्मेदारी निभानी होगी।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक संकट की इस घड़ी में भी कुछ लोग फेक न्यूज और अफवाह फैलाने में लगे हैं इसलिए नागरिकों को इस पर ध्यान न देते हुए प्रधानमंत्री जी और सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपना सहयोग देना चाहिए।