EC

भाजपा ने लोकसभा तथा विधानसभा की एक-एक सीट जीती

निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार  देश में 10 राज्यों की 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों के उपचुनावों में भाजपा लोकसभा की एक तथा विधानसभा की एक सीट जीतने में कामयाब हुई।

सोमवार को हुए मतदान के चुनाव परिणाम गुरूवार को हुई मतगणना के बाद घोषित किये गए।

लोकसभा सीट

  1. उत्तर प्रदेश की कैराना   :  रालोद उम्मीदवार तबस्सुम हसन
  2. महाराष्ट्र की पालघर : भाजपा  उम्मीदवार राजेंद्र गावित
  3. महाराष्ट्र की गोंदिया-भंडारा :  एनसीपी उम्‍मीदवार मधुकर कुकड़े
  4. नागालैंड सीट:  भाजपा समर्थ‍ित पीपुल्स डेमोक्रेटिक एलायंस के तोखेहो येपथेमी

विधानसभा सीट

  1. उत्तर प्रदेश की नूरपुर :  सपा उम्मीदवार नईमुल हसन
  2. बिहार की जोकीहाट :  राजद उम्मीदवार शाहनवाज आलम
  3. उत्तराखंड की थराली : भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी
  4. केरल की चेंगन्नुर :  सीपीएम उम्मीदवार एस चेरियां
  5. झारखंड की  सिल्ली  : झारखंड मुक्ति मोर्चा की सीमा महतो
  6. झारखंड की गोमिया :  झारखंड मुक्ति मोर्चा बबीता देवी
  7. पंजाब की शाहकोट : कांग्रेस के हरदेव सिंह लाडी
  8. पश्चिम बंगाल की  महेश्तला :  तृणमूल कांग्रेस के दुलाल दास
  9. मेघालय की अंपाती : कांग्रेस उम्मीदवार मियानी डी शिरा
  10. कर्नाटक  की राजराजेश्वरी : कांग्रेस उम्मीदवार मुनिरत्ना
  11. महाराष्ट्र की पलूस-कडेगाव :  कांग्रेस के विश्‍वजीत कदम  निर्विरोध