Budget session of Parliament from 31 January to 9 February

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक

नई दिल्ली, 30 जनवरी। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और अगले महीने की 9 फरवरी तक चलेगा।

संसद के बजट सत्र में दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी नई दिल्ली में लोकसभा और राज्यसभा में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ संसद सत्र की शुरुआत होगी।