Category Archives: समाचार

उप्र : कई दलों ने एग्जिट पोल को किया खारिज, भाजपा खुश

लखनऊ ,10 मार्च| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सभी सातों चरणों के मतदान के बाद अब इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। शनिवार को होने वाली मतगणना से पहले विभिन्न एजेंसियों की ओर से जारी किए गए एग्जिट पोल के नतीजों को…

उप्र में राष्ट्रपति शासन नहीं लगाने देंगे : सपा सांसद

नई दिल्ली, 10 मार्च | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के पूर्वानुमानों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद धर्मेद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि खंडित जनादेश की स्थिति में राज्य में राष्ट्रपति शासन नहीं लगाने दिया जाएगा। उप्र के मौजूदा मुख्यमंत्री…

कांग्रेस से गठबंधन के लिए अखिलेश जिम्मेदार : अमर सिंह

नई दिल्ली, 10 मार्च| समाजवादी पार्टी से निष्कासित नेता अमर सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बेहतर प्रदर्शन की वजह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कांग्रेस से गठबंधन किया जाना है। अमर सिंह ने भ्रष्टाचार और विकास नहीं करने के लिए अखिलेश यादव सरकार…

होली में त्वचा को ऐसे रखें सुरक्षित!

नई दिल्ली, 10 मार्च। रंगों और खुशियों के त्योहार होली खेलने के दौरान अपनी त्वचा और बालों का ध्यान जरूर रखें। चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना और बालों में तेल लगाना नहीं भूलें। ‘ब्लॉसम कोचर ग्रुप ऑफ कंपनीज’ की अध्यक्ष ब्लॉसम कोचर ने होली खेलने के दौरान त्वचा व बालों की…

मोदी ने सीआईएसएफ को स्थापना दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 10 मार्च | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को 48वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए देश के प्रमुख प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ की प्रशंसा की। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “सीआईएसएफ को 48वें स्थापना दिवस की बधाई। इस बल…

Supreme Court

न्यायमूर्ति कर्नन के खिलाफ जमानती वारंट जारी

नई दिल्ली, 10 मार्च | सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी.एस.कर्नन के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। उनके खिलाफ यह वारंट पूर्व में न्यायालय में पेश होने का आदेश नहीं मानने के बाद जारी किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधानमंत्री न्यायाधीश न्यायमूर्ति जगदीश…

मप्र में 9वीं व 11वीं की परीक्षाएं रद्द

भोपाल, 10 मार्च (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में कक्षा नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं दोबारा कराई जाएंगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने गुरुवार रात जारी एक बयान में दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द किए जाने की जानकारी दी। लोक शिक्षण के आयुक्त नीरज दुबे ने एक बयान में बताया कि सतना जिले…

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता चिकित्सकों की निगरानी में

लोकसभा में उठी जयललिता की मौत की सीबीआई जांच की मांग

नई दिल्ली, 10 मार्च | लोकसभा में शुक्रवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के सदस्यों ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता की मौत का मुद्दा उठाया और इसकी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की। एआईएडीएमके के सदस्य लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन…

Arun Jaitley

जेटली, आरबीआई अधिकारियों की बैठक आज

नई दिल्ली, 10 मार्च | केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान बैंकों की गैर निष्पादित संपत्तियों (एनपीए) पर चर्चा की जाएगी। मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में सितंबर में सरकारी बैंकों का कुल एनपीए 6.3…

सोशल मीडिया पर मिलने वाली गालियों की परवाह नहीं : ऋचा चड्ढा

पणजी, 10 मार्च| रुपहले पर्दे पर बोल्ड किरदार निभाने के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री रिचा चड्ढा असल जिंदगी में भी उतनी ही बोल्ड ख्यालों वाली हैं। रिचा का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर मिलने वाली गालियों और ट्रोल की परवाह नहीं करती हैं। अभिनेत्री गोवा के पणजी में आयोजित इंडिया…

खबरों में रहना सेलेब्रिटी जीवन का हिस्सा : दिशा पटानी

नई दिल्ली, 10 मार्च| अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ अपने रोमांस की खबरों को लेकर दिशा पटानी खबरों में हैं और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। अभिनेत्री ने इसके जवाब में कहा है कि उन्हें इस तरह की खबरों में रहना पसंद नहीं है, लेकिन वह समझती हैं कि…

‘मोरल पुलिसिंग’ की शिवसेना ने निंदा की, कार्यकर्ता बर्खास्त

मुंबई, 9 मार्च | केरल के कोच्चि में शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेमी युगल के साथ की गई मारपीट की घटना से शिवसेना ने खुद को अलग कर लिया है और घटना में संलिप्त पार्टी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया है। शिवसेना की युवा इकाई ‘युवा सेना’ के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे…

वोटरों ने सांप्रदायिक ताकतों को दिया मुंहतोड़ जवाब : रालोद

लखनऊ, 9 मार्च । राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने कहा कि बुधवार को सातवें चरण के मतदान में भी जनता ने सांप्रदायिक ताकतों और किसान विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे ने कहा, “बुधवार को सातवें चरण के मतदान से स्थिति बिल्कुल साफ हो…

मोदी की बातों पर यकीन करना खुदकुशी करने के समान : लालू

पटना, 9 मार्च| राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘झूठा’ करार दिया और कहा कि उन्होंने बिहार के लिए ‘फैकेज’ का वादा किया था ना कि ‘पैकेज’ का। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत पूछे गए एक प्रश्न…

एग्जिट पोल : पंजाब में कांग्रेस तो उत्तराखंड में भाजपा को बढ़त

नई दिल्ली, 9 मार्च | पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बाद किए गए पांच सर्वेक्षणों में कांग्रेस को बढ़त दिखाया गया है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को दूसरे नंबर पर दिखाया गया है। सर्वेक्षणों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आजतक-सिसेरो के अनुमान के मुताबिक, पंजाब…

अफगानिस्तान में शांति भारत, पाकिस्तान के हित में : अमेरिका

‘अमेरिका सबसे अधिक कैदियों वाला दूसरा देश’

बीजिंग, 9 मार्च । चीन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका सबसे अधिक कैदियों की संख्या वाला दूसरा देश है, जहां प्रति 100,000 लोगों में 693 कैदी हैं। चीन द्वारा 2016 में अमेरिका मानवाधिकारों पर गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट…

JeM chief Masood Azhar

पठानकोट मामले में मसूद अजहर, 3 अन्य अपराधी घोषित

चंडीगढ़, 9 मार्च | पंजाब के मोहाली शहर में एक विशेष अदालत ने गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के सरगना मसूद अजहर और तीन अन्य को पठानकोट हवाईअड्डा हमला मामले में अपराधी घोषित कर दिया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अदालत ने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जेईएम के सरगना अजहर के अलावा…

अभिनेताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ माध्यम टेलीविजन : रणदीप हुड्डा

नई दिल्ली, 9 मार्च | अभिनेता रणदीप हुड्डा टेलीविजन शो ‘एमटीवी बिग एफ’ के दूसरे सीजन के मेजबान के तौर पर टीवी पर अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। रणदीप का मानना है कि अधिकतम दर्शकों तक पहुंचने के लिए अभिनेताओं के लिए टेलीविजन का माध्यम सर्वश्रेष्ठ है। टीवी…

जीवन में उजाले के लिए पहल अपनी-अपनी

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आधारभूत नवाचार और उत्कृष्ट पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 55 लोगों को सम्मानित किया है। इनमें से सबसे प्रमुख गुजरात के 82 वर्षीय भंजीभाई मथुकिया हैं, जिन्हें कृषि से संबंधित नए तरीके विकसित करने के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया…

मप्र : 2 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 9 अप्रैल को

भोपाल, 9 मार्च | मध्य प्रदेश के दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। दोनों ही स्थानों पर मतदान नौ अप्रैल को होगा और मतगणना 13 अप्रैल को होगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है…