Category Archives: समाचार

माहवारी महिलाओं के कामकाज में क्यों बने बाधा : राधिका

नई दिल्ली, 11 मार्च| अभिनेत्री राधिका आप्टे ने देश में माहवारी (पीरियड) के बारे में जागरूकता फैलाने की जरूरत पर जोर दिया है। अभिनेत्री ने सवाल खड़ा किया है कि महिलाओं के जीवन लक्ष्य में माहवारी किसी तरह की समस्या क्यों खड़ी करे? ‘व्हिस्पर इंडिया’ के साथ ब्रांड एन्फ्लूएंसर के…

नशाखोरी समाप्त करना प्राथमिकता : अमरिंदर

चंडीगढ़, 11 मार्च | कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह ने पंजाब में पार्टी की जीत के बारे में कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता राज्य से नशाखोरी को समाप्त करने की होगी। अमरिंदर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “पंजाब के लोगों ने बहुत बड़ा जनादेश दिया है। हमारी प्राथमिकता…

पंजाब में कांग्रेस विधायकों की बैठक रविवार को

चंडीगढ़, 11 मार्च | पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत को देखते हुए कांग्रेस विधायकों की रविवार को दोपहर 2 बजे बैठक होगी, जिसमें राज्य में शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल गठन का फैसला किया जाएगा। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह…

प्रधानमंत्री ने नक्सल हमले में सीआरपीएफ जवानों की मौत पर दुख जताया

नई दिल्ली, 11 मार्च | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 11 जवानों की मौत पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जल्द वहां रवाना होंगे। मोदी ने ट्वीट कर कहा,…

उप्र में भाजपा की जीत 2014 से बड़ी : रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली, 11 मार्च | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि यह 2014 के लोकसभा चुनावों से अधिक बड़ी जीत है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा दो-तिहाई से अधिक…

राजनाथ ने भाजपा की ‘ऐतिहासिक’ जीत पर खुशी जताई

नई दिल्ली, 11 मार्च | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की ‘ऐतिहासिक जीत’ के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। राजनाथ सिंह ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता के प्रति प्रतिबद्धता, उनके कुशल नेतृत्व और अच्छे प्रशासन की…

राहुल का कद कम नहीं होगा : दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली, 11 मार्च | कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कद कम किए जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। सिंह ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व…

पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से निराश : आप

नई दिल्ली, 11 मार्च | आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि वह पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से निराश है। हालांकि राज्य में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरने को पार्टी ने एक उपलब्धि बताया। आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने आईएएनएस से…

कपिल देव

विराट आक्रामक है तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है : कपिल

ग्रेटर नोएडा, 11 मार्च | एक कप्तान के तौर पर विराट कोहली की आक्रामकता से सब परिचित हैं और आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ डीआरएस सम्बंधी हालिया विवादों के कारण कोहली की आक्रामकता जोरों से चर्चा में है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को हालांकि कोहली की…

भाजपा को हराने के लिए रणनीति बदलने की जरूरत : उमर अबदुल्ला

नई दिल्ली, 11 मार्च | जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि भाजपा को हराने के लिए राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति में बदलाव लाने की जरूरत है और उन्हें आलोचना की जगह सकारात्मक विकल्प तलाशना चाहिए। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता उमर ने…

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी दोनों सीट हारे

देहरादून, 11 मार्च | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 12,000 वोटों के अंतर से हारने के साथ ही किच्छा विधानसभा सीट से भी हार गए हैं। हरीश रावत को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट पर 32,645 वोट…

पंजाब : कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर, आप दूसरे स्थान पर

चंडीगढ़, 11 मार्च | पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) दूसरे स्थान पर है। राज्य की 117 सदस्यीय विधानसभा में से सभी सीटों के रूझान आ गए हैं, जिनमें से कांग्रेस नौ सीटें…

रोजगार ढूंढने वाला नहीं, रोजगार सृजक बनें युवा : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 11 मार्च (नसमा)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि हमारा परंपरागत तरीकों से आगे निकलना महत्वपूर्ण है और उद्यमिता और नवाचार की ऐसी प्रणाली बनानी है जहां युवा रोजगार ढूंढने वालों से बदल कर रोजगार सृजक हो जाएं। उन्होंने कहा कि जमीनी नवाचार आंदोलन को प्रोत्साहित करने के लिए…

गोवा : मंद्रेम सीट से पार्सेकर हारे

पणजी, 11 मार्च | गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर मंद्रेम विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी दयानंद सोप्टे ने करीब 5,000 वोटों के अंतर से हराया। पार्सेकर संवाददाताओं से बात किए बिना ही पणजी में मतदान केंद्र से बाहर निकल गए, वहीं दयानंद सोप्टे ने अपनी…

मणिपुर : मुख्यमंत्री इबोबी जीते, इरोम शर्मिला को बस 90 वोट

इम्फाल, 11 मार्च | मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी थौबल विधानसभा सीट से जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लीतानथेम बसंता सिंह को हराया। इस सीट से खड़ी मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला को बस 90 वोट मिले। इबोबी ने बसंता सिंह को 10,470 वोटों…

उप्र की जीत नरेंद्र मोदी की जीत : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 11 मार्च | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की शनिवार को जारी मतगणना के रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी बढ़त पर खुशी जताते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है। उन्होंने कहा कि वह उप्र…

Congress

उप्र में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए राहुल दोषी नहीं : सिंघवी

नई दिल्ली, 11 मार्च | कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए अकेले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। सिंघवी ने समाचार चैनल ‘एनडीटीवी’ से कहा, “अगर (मतगणना के) शुरुआती रूझान ही…

Narendra Modi during a roadshow

उप्र में जीत का श्रेय मोदी को : भाजपा

नई दिल्ली, 11 मार्च | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने की दिशा में बढ़ रही है। पार्टी ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को इंडियो टुडे टीवी से कहा, “जीत का श्रेय मोदी की कड़ी मेहनत, उनकी…

अल्पसंख्यक आयोग में न अध्यक्ष न सदस्य, नई नियुक्तियों के आसार नहीं

नई दिल्ली, 11 मार्च| राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) का मौजूदा समय में कोई अध्यक्ष नहीं है और इसमें वस्तुत: कोई सदस्य भी नहीं है। अल्पसंख्यकों के संवैधानिक व कानूनी अधिकारों की सुरक्षा करने के लिए इस आयोग की स्थापना की गई थी। अतीत में हामिद अंसारी इसके अध्यक्ष रह चुके हैं,…

पंजाब में कांग्रेस को बढ़त, लांबी से बादल आगे

चंडीगढ़, 11 मार्च | पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर शनिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रूझानों में कांग्रेस ने चार सीटों पर बढ़त बना ली है। राज्य में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी (आप) दो-दो सीटों पर आगे है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (89) अपने प्रतिद्वंद्वियों…