अमृतसर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस आगे

चंडीगढ़, 11 मार्च | अमृतसर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में मतगणना के ताजा रुझानों में कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला को 43,4670 वोट मिले हैं।

उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजिंदर मोहन सिंह चिन्ना को 27,6054 वोट मिले हैं।

यमुना-सतलुज लिंक (एसवआईएल) नहर मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह ने नवंबर 2016 में लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके कारण यह सीट रिक्त हो गई थी।

अमरिंदर सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के अरुण जेटली को एक लाख से अधिक वोटों से हराकर इस सीट से जीत दर्ज की थी।    –आईएएनएस