Category Archives: समाचार

उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश ने हार मानी, इस्तीफा दिया

लखनऊ , 11 मार्च | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी हार स्वीकार करते हुए शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। वह मायावती के उठाए इस मुद्दे से सहमत हैं कि ईवीएम में…

दुनिया के सामने 1945 के बाद सबसे भीषण मानवीय संकट

संयुक्त राष्ट्र, 11 मार्च | संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि दुनिया 1945 के बाद के सबसे भयावह मानवीय संकट से गुजर रही है। विश्व संस्था ने ‘व्यापक तबाही’ से दुनिया के कुछ हिस्सों को बचाने के लिए मदद देने की गुहार लगाई है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त…

उत्तर प्रदेश चुनाव से जाति की राजनीति खत्म होगी : शाह

नई दिल्ली, 11 मार्च | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत से खुश पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि इन परिणामों से ‘जाति, वंशवाद और तुष्टीकरण’ की राजनीति खत्म होगी। भाजपा नेता ने मीडिया से कहा, “यह विजय आने वाले दिनों में भारतीय राजनीति की दिशा बदल…

भाजपा उप्र में 300 के पार, मायावती को ईवीएम में गड़बड़ी का शक

लखनऊ, 11 मार्च | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद शनिवार को मतगणना जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो तिहाई बहुमत की तरफ बढ़ रही है, वह 310 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। इस बीच मायावती ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दोबारा चुनाव कराने की…

होली समारोहों में ऐसे दिखें शानदार

नई दिल्ली, 11 मार्च | होली के मौके पर पुराने कपड़े पहनने के बजाय, स्टाइलिश दिखें। इस दिन हल्के रंग के टॉप के साथ प्लाजों पहने और आखों में वाटरप्रूफ उत्पादों से मेकअप करें। स्टाइलैग के निदेशक और संस्थापक यशोधरा श्रॉफ ने कुछ सुझाव दिए हैं, जो आपको होली के…

उप्र व उत्तराखंड में भाजपा, पंजाब में कांग्रेस की लहर

नई दिल्ली, 11 मार्च | पांच राज्यों के लिए हुए विधानसभा चुनावों की शनिवार को जारी मतगणना के रुझान काफी हद तक स्पष्ट हो चुके हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है, जबकि सीमावर्ती राज्य पंजाब में कांग्रेस…

वोडाफोन ने 50 प्रेरक महिलाओं को सम्मानित किया

नई दिल्ली, 11 मार्च | वोडाफोन फाउंडेशन ने मुश्किलों का बहादुरी से मुकाबला करते हुए कामयाबी हासिल करने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया और इनकी प्रेरक कहानियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘वीमेन ऑफ प्योर वंडर’ का अनावरण किया। कॉफी टेबल बुक का शुक्रवार को अनावरण करते हुए वोडाफोन…

भाजपा 4 राज्यों में सरकार बनाएगी : अमित शाह

नई दिल्ली, 11 मार्च | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भाजपा चार राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में सरकार बनाएगी। शाह ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत…

गोल्फ : एडमिरल्स कप के 15वें संस्करण में कपिल, फारुख ने हिस्सा लिया

ग्रेटर नोएडा, 11 मार्च| कारपोरेट गोल्फ की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए पीरामल एन्टरप्राइजेज ने शनिवार को अपने बेहद चर्चित गोल्फ टूर्नामेंट-एडमिरल्स कप-2017 का आयोजन किया। इस टूर्नामेंट के 15वें संस्करण का आयोजन जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में किया गया। इस साल इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के पूर्व…

माइक्रोसॉफ्ट का 'डायनामिक्स 365' भारत में 1 नबंवर से उपलब्ध

माइक्रोसॉफ्ट ने आईफोन के लिए कोर्टाना एप अपडेट किया

न्यूयार्क, 11 मार्च | अमेरिकी प्रौद्योगिकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने अपने डिजिटल असिस्टेंट कोर्टाना एप को आईफोन के लिए अपडेट किया है। इसमें फिर से डिजाइन किया हुआ यूजर इंटरफेस जोड़ा गया है और नए संवर्धन किए गए हैं। कोर्टाना की मदद से ईमेल भेजने से लेकर किसी को शेड्यूल करने…

पंजाब में कांग्रेस 66 सीटों पर जीती, 12 सीटों पर आगे

चंडीगढ़, 11 मार्च | कांग्रेस ने पंजाब में शनिवार को जारी मतगणना में कांग्रेस ने 66 सीटों पर दर्ज कर ली है और 12 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य में आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है। इसने 20 सीटों पर जीत दर्ज की है।…

भारतीय दौरे के लिए स्टार्क की जगह लेंगे कुमिंस

रांची, 11 मार्च| भारत के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में चोटिल मिशेल स्टार्क के स्थान पर न्यू साउथ वेल्स के गेंदबाज पेट कमिंस को शामिल किया गया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की थी कि पैर में फ्रेक्चर…

अकाली नेताओं का अहंकार हार की वजह : सिद्धू

चंडीगढ़, 11 मार्च | क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस की पंजाब विधानसभा चुनावों में जीत पार्टी का ‘पुनरुत्थान’ है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की हार के लिए इसके नेतृत्व के ‘अहंकार और राज्य की निधि को व्यक्तिगत संपत्ति में बदलने’ को जिम्मेदार…

दोपहर तीन बजे तक की मतगणना के अनुसार भाजपा ने पांच राज्यों में 130 सीटें जीती

नई दिल्ली, 11 मार्च (जनसमा)। दोपहर तीन बजे तक हुई मतगणना के अनुसार पांच राज्यों की विधान सभाओं की 681 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 130 सीटें जीत ली हैं। गोवा में भाजपा ने 38 में से 10, मणिपुर में 53 में से 16, पंजाब में 117…

गायिका ने अभिनय में मदद की : वॉटसन

लॉस एंजेलिस, 11 मार्च | ब्रिटिश अभिनेत्री एमा वॉटसन का कहना है कि वह गायन का अभ्यास जारी रखेंगी, क्योंकि इससे उनके अभिनय में काफी मदद मिली है। एमा ने अपनी आगामी फिल्म ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ में बेले के किरदार के लिए गायन सीखा था। वॉटसन ने ‘डेलीमेल डॉट…

भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया

नई दिल्ली, 11 मार्च | भारत ने शनिवार को 450 किलोमीटर दूरी तक मार करने वाली मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के समुद्र तट के पास स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से मिसाइल पूर्वाह्न 11.00 बजे छोड़ी गई। इससे पहले…

पंजाब : मुख्यमंत्री प्रकाश सिह बादल रविवार को इस्तीफा देंगे

चंडीगढ़, 11 मार्च | पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद रविवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे देंगे। शिरोमणि अकाली दल अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के साथ पंजाब में 10 सालों से सत्ता में था। विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को…

गोवा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

पणजी, 11 मार्च | गोवा विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझान के अनुसार राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन सकती है। राज्य में कांग्रेस ने दो सीटें जीती हैं और वह छह पर आगे चल रही है। भाजपा तीन सीटें हासिल कर चुकी है और तीन अन्य…

I am ready to join hands with anyone on EVM issue : Mayawati

ईवीएम मशीनों में की गई ‘गड़बड़’ : मायावती

लखनऊ, 11 मार्च| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शनिवार को जारी मतगणना के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में ‘गड़बड़ी’ किए जाने का आरोप लगाया है। मायावती ने साथ ही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिल रहे भारी बहुमत के…

अमृतसर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस आगे

चंडीगढ़, 11 मार्च | अमृतसर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में मतगणना के ताजा रुझानों में कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला को 43,4670 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजिंदर मोहन सिंह चिन्ना को 27,6054 वोट मिले…