दोपहर तीन बजे तक की मतगणना के अनुसार भाजपा ने पांच राज्यों में 130 सीटें जीती

नई दिल्ली, 11 मार्च (जनसमा)। दोपहर तीन बजे तक हुई मतगणना के अनुसार पांच राज्यों की विधान सभाओं की 681 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 130 सीटें जीत ली हैं।

गोवा में भाजपा ने 38 में से 10, मणिपुर में 53 में से 16, पंजाब में 117 में से 3, उत्तर प्रदेश में 403 में से 84 और उत्तराखण्ड में 70 में से 17 सीटें जीत ली हैं।

गोवा में भाजपा और कांग्रेस बराबर-बराबर चल रही हैं। दोनों ही 14-14 सीटों पर आगे चल रहे हैं जिनमें जीती हुई सीटें भी शामिल हैं।

वहीं, मणिपुर में भाजपा 20 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर।

पंजाब में भाजपा को 3 सीटें जीती है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा 309 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जिनमें जीती हुई 84 सीटें भी शामिल हैं।

उत्तराखण्ड में भाजपा 56 सीटों पर आगे है जिनमें 17 सीटें वह जीत चुकी है। वही, कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है और 4 सीटें जीत चुकी है।

दोपहर 3 बजे तक की मतगणना में गोवा में भाजपा को 33.3 प्रतिशत, मणिपुर में 35.6 प्रतिशत, पंजाब में 5.2 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 39.6 प्रतिशत व उत्तराखण्ड में 46.6 प्रतिशत वोट मिल चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को दोपहर 3 बजे तक की मतगणना में 22.1 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) को 21.9 प्रतिशत। इसके मायने हैं दोपहर तक हुई मतगणना में बसपा सपा से आगे है।