Tag Archives: UP Election

पार्टी की हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं : मुलायम सिंह यादव

इटावा, 13 मार्च । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की हार के लिए कल तक कांग्रेस से गठबंधन को वजह बताने वाले सपा के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव आज ऐसा नहीं मानते हंै। उन्होंने रविवार को कहा कि पार्टी की हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।…

अमेठी-रायबरेली : कांग्रेस अपने गढ़ में 10 में 8 सीटें हारी

नई दिल्ली, 11 मार्च | उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी और रायबरेली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा की दस सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छह सीटें और समाजवादी पार्टी को दो सीटें मिली हैं। कांग्रेस को महज दो सीटें मिली हैं। राज्य…

भाजपा 4 राज्यों में सरकार बनाएगी : अमित शाह

नई दिल्ली, 11 मार्च | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भाजपा चार राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में सरकार बनाएगी। शाह ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत…

दोपहर तीन बजे तक की मतगणना के अनुसार भाजपा ने पांच राज्यों में 130 सीटें जीती

नई दिल्ली, 11 मार्च (जनसमा)। दोपहर तीन बजे तक हुई मतगणना के अनुसार पांच राज्यों की विधान सभाओं की 681 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 130 सीटें जीत ली हैं। गोवा में भाजपा ने 38 में से 10, मणिपुर में 53 में से 16, पंजाब में 117…

भाजपा

उप्र : दोपहर ढाई बजे तक भारतीय जनता पार्टी 303 सीटों पर आगे

नई दिल्ली, 11 मार्च (जनसमा)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना में भाजपा दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से सभी के रूझान आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में दोपहर ढाई बजे तक हुई मतगणना के अनुसार भारतीय…

Congress

उप्र में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए राहुल दोषी नहीं : सिंघवी

नई दिल्ली, 11 मार्च | कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए अकेले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। सिंघवी ने समाचार चैनल ‘एनडीटीवी’ से कहा, “अगर (मतगणना के) शुरुआती रूझान ही…

उप्र : भाजपा को भारी बढ़त, बड़े शहरों में भाजपा प्रत्याशी आगे

लखनऊ, 11 मार्च | उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए शनिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भारी बढ़त हासिल होती दिख रही है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को जोरदार झटका लगता दिखाई दे रहा है। सुबह…

Akhilesh Yadav Samajwadi Party

प्रधानमंत्री संग मंत्रियों का वाराणसी में जमावड़ा जमीन खिसकने का संकेत : अखिलेश

मिर्जापुर (उप्र), 5 मार्च । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को यहां आयोजित चुनावी सभा में कहा कि वाराणसी में प्रधानमंत्री और उनके तमाम मंत्रियों का जमावड़ा विधानसभा चुनाव में अपनी जमीन खिसकने से उपजी उनकी घबराहट जाहिर कर रहा है।…

वराणसी में मोदी का रोड शो जारी, उमड़ी भारी भीड़

वाराणसी, 5 मार्च | उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने उतरे स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे दिन भी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड-शो कर रहे हैं। शहर के पुलिस लाइन से शुरू हुआ उनका रोड शो कई इलाकों से होकर…

Fifth phase _ EVM

उप्र चुनाव : आजादी के बाद पहली बार चुने जाएंगे आदिवासी जन प्रतिनिधि

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश), 27 फरवरी | उत्तर प्रदेश में जनजातियों की आबादी साढ़े पांच लाख से ज्यादा होने के बावजूद भी अभी तक कोई सीट इस विशेष जाति के लिए आरक्षित नहीं थी लेकिन इस बार उप्र विधानसभा चुनाव में सोनभ्रद जिले की दो ऐसी सीटें हैं, जहां आजादी के…

उप्र चुनाव : पांचवें चरण का मतदान जारी

लखनऊ, 27 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान जारी है। हालांकि, कुछ स्थानों पर सुबह मतदान देरी से शुरू हुआ। निवार्चन आयोग के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक 10.78 फीसदी मतदान हुआ है। इस चरण में…

उप्र चुनाव : चुनावी दंगल में जनता की चौखट पर राजघराने

लखनऊ , 14 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार राजघरानों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। यूं तो देश में अब रजवाड़े नहीं रह गए हैं, लेकिन कई राजघरानों के वारिस भी चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अमेठी राजघराने के राजा संजय…

Jatin Prasad

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस-सपा गठबंधन की जीत होगी : जितिन प्रसाद

शाहजहांपुर, 13 फरवरी | उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान का पहला चरण समाप्त हो चुका है। मुकाबले में एक तरफ समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपनी जीत का भरोसा है। सपा-कांग्रेस गठबंधन की…

उप्र में आज थम जाएगा दूसरे चरण का प्रचार

लखनऊ , 13 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का चुनाव प्रचार सोमवार शाम पांच बजे तक थम जाएगा। उप्र के 11 जिलों की 67 सीटों पर बुधवार यानी 15 फरवरी को मतदान होगा। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार और रैलियों में अपनी…

उप्र चुनाव : आचार संहिता उल्लघंन मामलों में 107.05 करोड़ रुपये जब्त

लखनऊ, 12 फरवरी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के तहत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के अन्तर्गत फ्लाइंग स्क्वाड, पुलिस टीम एवं आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में रविवार को लगभग 41.25 लाख रुपये तथा अब तक कुल 107.05…

उप्र चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच 73 सीटों पर मतदान जारी

लखनऊ, 11 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 73 जिलों में शनिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। प्रथम चरण में कुल 839 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पहले चरण के मतदान…

Modi

उत्तर प्रदेश को ‘स्कैम’ से मुक्ति दिलाना है : मोदी

मेरठ, 4 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में चुनाव प्रचार करने मेरठ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को ‘स्कैम’ से मुक्ति दिलानी है। मोदी ने साथ ही कहा कि उप्र से गुंडाराज का…

उप्र चुनाव : तिंदवारी में ‘साख’ पर होगा मतदान

बांदा, 2 फरवरी। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की तिंदवारी विधानसभा सीट पर इस बार फिर किसी दल के समर्थन या विरोध के बजाय उम्मीदवार की ‘साख’ पर चुनाव होने के आसार हैं। 1974 से वजूद में आई यह सीट ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का प्रतिनिधित्व देख चुकी है। यहां…

Mayawati

सपा का घोषणा पत्र एक ‘नाटकबाजी’ : मायावती

लखनऊ, 23 जनवरी । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा विधानसभा आमचुनाव के लिए रविवार को जारी ‘घोषणा-पत्र’ को मात्र औपचारिकता निभाने वाला ‘प्रचार नाटकबाजी’ करार दिया है। मायावती ने कहा है कि अपनी गलत जातिवादी नीतियों, कार्यक्रमों और…

मुलायम का बड़ा दांव, आजम हो सकते हैं मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

लखनऊ, 9 जनवरी | उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सभी दल मुस्लिम समुदाय को रिझाने में जुट गए हैं। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव जल्द ही बड़ा ऐलान कर सकते हैं। सपा के सूत्रों की मानें तो मुलायम ने अखिलेश को करारा…