राजनाथ ने भाजपा की ‘ऐतिहासिक’ जीत पर खुशी जताई

नई दिल्ली, 11 मार्च | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की ‘ऐतिहासिक जीत’ के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

राजनाथ सिंह ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता के प्रति प्रतिबद्धता, उनके कुशल नेतृत्व और अच्छे प्रशासन की प्रतिबद्धता को दिया।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, “हम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को इस ऐतिहासिक जीत के लिए धन्यवाद देते हैं और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।”

उन्होंने कहा कि यह जीत नहीं बल्कि ‘बहुत बड़ी’ जीत है।

उन्होंने ट्वीट किया, “भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सफलता के नए युग से देश की राजनीतिक तस्वीर बदल दी है।”

–आईएएनएस

(फाइल फोटो)