पूरे देश में जश्न का माहौल है, प्रधान मंत्री मोदी दूसरी बार सरकार बनाएंगे

election resultपूरे देश में जश्न का माहौल है और चुनाव परिणामों Election results  के अनुसार  भारतीय जनता पार्टी,  प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनाने जारही है।

542 लोकसभा सीटों  की  वोटों की गिनती चल रही है। दोपहर एक बजे तक  285 भाजपा सीटों पर आगे चल रही है।।

आठ हजार से अधिक उम्मीदवारों के चुनावी भाग्‍य का फैसला होगा। कुल 543 में से 542 सीट के लिए मतदान हुआ है।

विजयोत्सव मनाने के लिए भाजपा के 20,000 कार्यकर्ता शाम तक भाजपा कार्यालय पहुंच जाएंगे।

चुनाव परिणामों Election results  से यह तो स्पष्ट है देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। कोई भी राजनीतिक दल ऐसा नहीं है जिसका कोई नेता नरेंद्र मोदी के समकक्ष खड़ा हो सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कठोर मेहनत और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के राजनीतिक व्यू रचना का परिणाम है कि भाजपा केन्द्र में वापसी कर रही है।

निर्वाचन आयोग ने धन बल के  दुरुपयोग के आधार पर तमिलनाडु की वेल्लूर सीट पर चुनाव रद्द कर दिया था। इस सीट पर मतदान की नई तारीख की अभी घोषणा नहीं की गई है।

 File  Photo :  PM Modi and Amit Shah 

चार राज्यों आंध्रप्रदेश, ओडिसा, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश की विधानसभाओं के चुनाव की मतगणना भी आज हो रही है।

वीवीपैट यानि मतदान पुष्टि पर्चियों का इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के साथ मिलान करने के कारण परिणाम देर शाम तक आने की संभावना है।

पहली बार वोटिंग मशीनों से मिले परिणाम का वीवीपैट से मिलान किया जाएगा। यह प्रक्रिया प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चुनिंदा पांच मतदान केंद्रों पर की जाएगी।

चुनाव परिणामों Election results  से यह तो स्पष्ट है मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा अपनी सीट पर कब्जा जमाये रखने में सफल होती दिखाई दे रही है।

कांग्रेस के विवादित बयान देने वाले नेता दिग्विजय सिंह , साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से पीछे चल रहे हैं। ट्रेंड बताता है कि प्रज्ञा ठाकुर चुनाव जीत जाएंगी।