Assembly elections

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतगणना शुरू

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव (Assembly elections)  2019 के लिए मतगणना का काम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार, 24 अक्टूबर, 2019 को सुबह 8 बजे शुरू होगई।

हरियाणा की 90 विधानसभा (Assembly) सीटों और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा (Assembly) सीटों के लिए 21 अक्टूबर, सोमवार को मतदान हुआ था।

हरियाणा में 1169 और महाराष्ट्र में 3237 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

महाराष्ट्र में मतदान (Polling) का प्रतिशत 60.05 तथा हरियाणा में 65 प्रतिशत मतदान (Polling) हुआ था। 2014 के विधानसभा चुनावों में, महाराष्ट्र में 63.38 प्रतिशत मतदान हुआ था और हरियाणा में 76.53 मतदान हुआ था।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों (Assembly elections)  में 2014 में भाजपा 288 सीटों में से 122 सीटें मिली थीं जबकि शिवसेना को 63 सीटों मिली थीं।

हरियाणा में 2014 के विधानसभा चुनावों (Assembly elections) में 90 सीटों में से 47 सीटें भाजपा ने जीती थी और मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने थे। 2014 में कांग्रेस को केवल 15 सीटों से ही ंसंतोष करना पड़ा था।