COVID-19 Global

COVID-19 Global : 24 घंटों में कोरोना से 4,956 से अधिक लोगों की मौत

COVID-19 Global : भारतीय समय के अनुसार 28 अक्टूबर को अपराह्न समाप्त हुए 24 घंटों में दुनिया में कोरोना संक्रमण से 4,956 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 28 अक्टूबर को  जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल मौत की संख्या 11,60,650  है।

अब तक दुनिया में 4 करोड़ 33 लाख 40हज़ार 739 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं।

बीते 24 घंटों में 1,97,884 नए मामले सामने आए हैं ।

दुनिया के COVID-19 के आंकड़ों पर नजर डालें तो अमेरिका में सबसे अधिक 86,11,256 लोग  संक्रमित हुए हैं,  वहीं ब्राजील में 54,09,854 लोग संक्रमित हो चुके हैं ।

28 अक्टूबर को  समाप्त हुए 24 घंटों में अमेरिका में 63,145 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। भारत में इन मामलों की संख्या 40893 रही है। ब्राजील में 15726 लोग 24 घंटे में संक्रमित पाए गए है।

अब दुनिया में कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों पर नज़र डालते हैं:

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार विश्व में बीते 24 घंटों में सबसे अधिक मौतें भारत में 508 हुई हैं।

अमेरिका में 469, ब्राजील में 263, सोवियत संघ में 320, फ्रांस में 243 ,अर्जेंटीना में 405, कोलंबिया में 194, मेक्सिको में 247 और ब्रिटेन में 102 लोगों की मौत हो चुकी है

COVID-19 Global विश्व के कुछ देशों का डेश बोर्ड देखें :

COVID-19 Global

भारत

सरकार का कहना है कि भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर कोविड संक्रमण और इससे होने वाली मौत की दर लगातार निचले स्‍तर पर बनी हुई है जबकि इसका वैश्विक आंकड़ा प्रति 10 लाख पर 5552 है।

भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर यह संख्‍या 5790 है। अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और दक्षिण अफ्रीका में यह संख्‍या बहुत ज्‍यादा है।

भारत में प्रति 10 लाख लोगों में कोविड से औसतन 87 लोगों की मौत होती है, जबकि दुनिया में प्रति 10 लाख लोगों में औसतन 148 लोग कोविड से मरते हैं। पिछले कई महीनों से कोविड प्रबंधन के लिए अपनाई गई सक्षम नीतियों और स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के लिए किए गए समन्वित प्रयासों के परिणाम उत्‍साहजनक रहे हैं।