covid-19

covid-19 updates: अधिकांश राज्यों में एक हज़ार से भी कम कोरोना के मामले

covid-19 updates: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले बराबर कम होते जा रहे हैं और अधिकांश राज्यों में एक हज़ार से भी कम कोरोना (covid-19) के मामले आए हैं।

सरकार द्वारा जारी आँकड़ों को देखें तो पाँच सौ से अधिक और एक हजार से कम कोरोना (covid-19) संक्रमण वाले राज्यों की संख्या बढ़कर अब 31 हो गई है।

देश में बीते 24 घंटे में बीस हज़ार से कुछ अधिक मामले सामने आए हैं और 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 28 दिसंबर तड़के 1ः07 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल एक करोड़ 2 लाख 8 हज़ार 725 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं और एक लाख 47 हज़ार 940 लोगों की मौत हो चुकी है।

सरकार ने यह भी जानकारी दी है कि अब तक 97,81,945 लोग स्वस्थ हो गए हैं और इस समय देश में 2,76,028 लोग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

भारत में कोरोना (covid-19 India) के सबसे अधिक मामले केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से आ रहे हैं।

केरल
बीते 24 घंटे में केरल में 4905 लोग संक्रमित हुए हैं और 25 लोगों की मौत हो गई है।
केरल (Kerala) में अब तक 7,40,517 लोग संक्रमित हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 2977 तक पहुंच गई है।
केरल के अस्पतालों में अभी भी 65,165 लोग अपना इलाज करा रहे हैं जबकि सुकून की बात यह है कि केरल में 6,72,196 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। केरल में बीते 24 घंटे में वहां स्वस्थ होने वालों की तादाद 3463 रही है।

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीते 24 घंटों में 3314 लोग संक्रमित हुए हैं और 66 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में अब तक 19,19,550 लोग संक्रमित हो चुके हैं लेकिन 18,09,948 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

कोरोना (covid-19)से महाराष्ट्र में मरने वालों की कुल संख्या 49,255 तक पहुंच गई है। इस समय महाराष्ट्र के अस्पतालों में 59,214 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

महाराष्ट्र के दो शहरों पुणे और मुंबई में संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं।
पुणे में बीते 24 घंटे में 586 लोग संक्रमित हुए जबकि मुंबई में मुंबई में यह संख्या 578 है।

दिल्ली
दिल्ली की बात करते हैं दिल्ली में बीते 24 घंटों में 757 मामले सामने आए हैं और 16 लोग की मौत हुई है। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 6,22,851 तक पहुंच गई है और मरने वालों की संख्या 10,453 है ।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 6,05,685 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अस्पतालों में इस समय 6713 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।
बीते 24 घंटों में दिल्ली में 939 लोग स्वस्थ हुए हैं।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में 900 मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई है।
उत्तर प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 5,81,980 तक पहुंच गई है और मरने वालों की संख्या 8306 है।
उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मामले लखनऊ से आए हैं वहां पिछले 24 घंटों में 199 और कानपुर नगर में 99 लोग संक्रमित हुए हैं। गौतम बुद्ध नगर में बीते 24 घंटों में 19 लोग संक्रमित हुए हैं और एक भी व्यक्ति की मृत्यु कोरोना से नहीं हुई है जबकि 64 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश के ज़िलों की बात करें तो अधिकांश ज़िलों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। ये ज़िले हैं: गाजियाबाद, पंतनगर, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, झांसी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, देवरिया, मथुरा, जौनपुर, आजमगढ़, हरदोई, महाराजगंज, इटावा, रामपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, गाजीपुर, गोंडा, बस्ती, सोनभद्र, सुल्तानपुर ,सीतापु,र चंदौली, फर्रुखाबाद, उन्नाव, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, पीलीभीत, बहराइच, सिद्धार्थनगर, जालौन, बदायूं, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बांदा, अमेठी ,शामली, औरैया, कन्नौज, मिर्जापुर, ललितपुर, संतकबीरनगर, संभल, मऊ, बागपत, कौशांबी, भदोही, कानपुर देहात, बलरामपुर, कासगंज, अंबेडकरनगर, हमीरपुर, महोबा, श्रावस्ती और हाथरस में बीते 24 घंटों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।

दो लाख से अधिक कोरोना संक्रमण वाले राज्यों की सूची नीचे देखें :

covid-19