covid-19 updates: ज्यादातर नए मामले दक्षिण भारत और महाराष्ट्र से

covid-19 updates: भारत में कोरोना (corona India) के ज्यादातर नए मामले दक्षिण भारत और महाराष्ट्र से आ रहे हैं। इस समय केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र संक्रमितों की सूची में ऊपर हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा  6 फरवरी 2021 को पूर्वाह्न 12ः43 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना (covid-19) के नए मामलों की संख्या 11,687 रही है और नए स्वस्थ होने वालों की  तादाद  14,489 है।

देश में अब तक कुल एक करोड़ 8 लाख 15 हज़ार 222 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों की कुल संख्या 1,54,956 तक पहुँच गई है।

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना (covid-19) के बीते 24 घंटों में सबसे अधिक मामले केरल (Kerala) से आये हैं। वहाँ 5610 लोग संक्रमित पाये गए हैं।

महाराष्ट्र (Maharashtra) दूसरे स्थान पर है, वहां 2628 संक्रमित हुए हैं और 40 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में अब तक 20,38,630 लोग कोरोनावायरस (covid-19)  से संक्रमित हुए हैं और मरने वालों की कुल संख्या अब तक 51,255 है।

महाराष्ट्र के अस्पतालों में अभी भी 33,936 लोग इलाज करा रहे हैं और 19,52,187 लोग स्वस्थ होकर चले गए हैं।

बीते 24 घंटों में देश में 3रे स्थान पर तमिलनाडु है जहां 489 मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में मामलों में गिरावट आई है कोरोना से बीते 24 घंटों में 2 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना (covid-19) संक्रमण के दिल्ली में  कुल मामले 6,35,793 हैं और 1206  लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दिल्ली में बीते 24 घंटे में 140 लोग स्वस्थ हो गए हैं और कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या 623714 है।

 

गौर करने की बात है कि देश में कोरोना का पहला मामला 30 जनवरी 2020 को सामने आया था।

देश कुछ राज्यों में कोरोना (covid-19) की बीते 24 घंटे में क्या स्थिति रही नीचे की तालिका में देख सकते हैं :covid-19

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

देशभर के कोरोना के ताजा आंकड़े जाने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.covid19india.org/