covid-19

Covid-19 updates: दिल्ली में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक मामले

Covid-19 updates:भारत में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना (covid-19) के मामले 6224 दिल्ली में सामने आए हैं और मरने वालों की संख्या भी देश में सबसे अधिक .109 दिल्ली में ही है।

भारत में कोरोना (corona cases in India) के कुल मामलों की संख्या 92 लाख के पार हो गई है और अब तक देश में 1. 34 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 25 नवंबर को पूर्वान्ह 2ः07 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 92,21,998 लोग कोरोनावायरस में संक्रमित हो चुके हैं तथा 86,41,404 लोग स्वस्थ होगए हैं।

देशभर के अस्पतालों में अभी भी 4,43,765 लोग अपना इलाज करा रहे हैं और मरने वालों की संख्या 1,34,743 हो गई है।

भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 (covid-19)  के 44,245 नए मामले सामने आए हैं जबकि 489 लोगों की मौत हुई है और 37,765 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

दिल्ली (Delhi) में अब तक 5,40,541 लोग कोरोना (covid-19) से संक्रमित हो चुके हैं और 8621 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 4,93,419 है। बीते 24 घंटे में हाथ 4983 स्वस्थ हो गए हैं जबकि 38501 लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

देश में दूसरे नंबर पर कोरोना संक्रमित राज्य महाराष्ट्र है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 5439 नए मामले सामने आए हैं और 30 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 17 लाख 89 हजार 8 सौ हो गई है जबकि बीते 24 घंटे में 4086 लोग स्वस्थ हो गए और इस तरह स्वस्थ होने वालों की संख्या 16,58,789 है।

इस समय महाराष्ट्र के अस्पतालों में 83,221 लोग का इलाज करा रहे हैं।

केरल

देश में रोजाना आने वाले ताजा माममलों में तीसरे स्थान पर केरल है जहां बीते 24 घंटे में 5420 नए मामले सामने आए और 24 लोगों की मौत हो गई है।

केरल में अब तक 5,71,873 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

राजस्थान
बीते 24 घंटे में राजस्थान में 3314 मामले सामने आए हैं और अब तक कुल मामलों की संख्या 250482 हो गई है।

राजस्थान (Rajasthan) में बीते 24 घंटे में 19 मौत हुई और 2214 लोग स्वस्थ हो गए हैं। राजस्थान के अस्पताल में 25,197 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2217 लोग कोविड.19 से संक्रमित हुए हैं और 33 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश में अब तक 5,31,050 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4,99,507 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश में अब तक कोविड.19 से 415 लोगों की मौत हुई है। इस समय उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में 23928 लोगों का इलाज करा रहे हैं।

कुछ अन्य राज्यों के आंकड़े:

बीते 24 घंटों में कर्नाटक में 1870, आंध्र प्रदेश में 1085, तमिलनाडु में 1557, पश्चिम बंगाल में 3545, उड़ीसा में 642, तेलंगाना में 921, बिहार में 653, छत्तीसगढ़ में 1829, हरियाणा में 2329, गुजरात में 1510, मध्यप्रदेश में 1766 नए मामले सामने आए हैं।