covid-19

covid-19 updates: देश के 19 राज्यों से मौत का एक भी मामला नहीं

covid-19 updates: बीते 24 घंटे में देश के 19 राज्यों या केन्द्र शासित प्रदेशों से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है।

इनमें आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, असम, झारखंड, गोवा, पुदुचेरी, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, लद्दाख, सिक्किम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव और लक्षदीप हैं।

लक्षदीप पहला केंद्र शासित प्रदेश है जहां अब तक कोरोनावायरस (covid-19) से एक भी मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 12 फरवरी 2021 को पूर्वान्ह 2 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना (corona cases in India) के मामले एक करोड़ 8 लाख 80 हजार 413 हो गए और अब तक 1,55,484 लोगों की मौत हुई है।

बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना (covid-19 India) के 9353 नए मामले सामने आए और मरने वालों की संख्या 85 रही है।

देश में इस समय 1,33,086 सक्रिय मामले हैं ।प्रति दस लाख आबादी पर भारत में सक्रिय मामलों की संख्या दुनिया में सबसे कम है।

भारत में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बीते 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले 2 गुना है यानी 15,722 लोग स्वस्थ हो गए।

पिछले दिनों से ट्रेंड बना हुआ है कि केरल (Kerala) में नए मामलों में कमी नहीं आ रही है और बीते 24 घंटे में वहां 5281 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 16 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र  (Maharashtra) में अचानक कोरोना (covid-19) के मामलों में कमी आई है और वहां बीते 24 घंटे में 652 लोग संक्रमित पाए गए और 25 लोगों की मौत हुई है।

बीते 24 घंटे में जिन राज्यों या केन्द्र शासित प्रदेशों से एक भी मामला सामने नहीं आया उनमें दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख तथा त्रिपुरा ही हैं।

नीचे की की तालिका में कुछ राज्यों के ताजा आंकड़े देखें :

covid-19

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भारत ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत कोविड-19 के खिलाफ 70 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है।

भारत ने यह उपलब्धि केवल 26 दिनों में अर्जित की है, जबकि अमेरिका ने इस आंकड़े तक पहुंचने में 27 दिन और इंग्लैंड ने 48 दिन का समय लिया है। भारत कुछ दिन पहले 60 लाख के आंकड़े पर पहुंचने वाला भी दुनिया पहला देश बना था।