COVID-19 updates: बीते चौबीस घंटों में भारत में 88,759 लोग संक्रमित

COVID-19 updates: भारत में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब 59 लाख के पार पहुंच गए हैं। बीते चौबीस घंटों में भारत में 88,759 लोग कोविड 19 से संक्रमित पाए गए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 27 सितंबर सवेरे 4ः54 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में स्वस्थ होने वालों की तादाद की 49,38,688 हो गई है और मरने वालों की संख्या 94 हजार 534 है।

अगर दुनिया के आंकड़ों पर नज़र डालें तो तो विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व में 3 करोड 24 लाख 29 हज़ार 965 लोग कोरोना से संक्रमित होचुके हैं और 9 लाख 85हज़ार 823 लोग कोरोनावायरस से मौत के शिकार हुए हैं।

दुनिया के सबसे अधिक कोरोनावायरस (COVID-19) पीड़ित देश अमेरिका की बात करें तो वहां संक्रमितों की कुल संख्या 69 लाख 10 हज़ार 082 हो गई है। यह संख्या भारत में संक्रमितों की कुल संख्या से दस लाख अधिक है।

गौर करने की बात यह भी है कि अमेरिका में जहां संक्रमितों की संख्या 24 घंटों में 40 हज़ार के आसपास है वहीं भारत में यह संख्या 80 हज़ार से ऊपर है। इसके मायने यह हुए कि भारत में अमेरिका की तुलना में 24 घंटों में दुगुनी रफ़्तार से संख्या बढ़ रही है।

भारत में कोरोना (Corona India) के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र (Maharashtra) में हीं बने हुए हैं और वहीं पिछले 24 घंटों में 20419 लोग संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या 13,21,176 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या 35191 हो गई है जो देश में सबसे अधिक है। महाराष्ट्र में अब तक 63.80 लाख कोरोना के परीक्षण हो चुके हैं।

देश में दूसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश बना हुआ है वहां तक 688751 संक्रमित हो चुके हैं और बीते चौबीस घंटों में वहां 7283 नए मामले सामने आये हैं।

उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं बीते चौबीस घंटों में दिल्ली में 3372 और उत्तर प्रदेश में 4302 नए मामले सामने आये हैं।

अब देश में एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमण वाले राज्यों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। नीचे सूची देखें:

COVID-19