Covid-19 updates: बीते 24 घंटे में केवल 18, 575 नए मामले

Covid-19 updates: भारत में कोरोना (corona India) के मामले निरंतर कम होते जा रहे हैं । बीते 24 घंटे में 18575 नए मामले ही सामने आए हैं और 280 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 27 दिसंबर को तड़के 2ः44 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना (covid-19) संक्रमण के कुल मामले एक करोड़ 1 लाख 88 हज़ार 392 तक पहुंच चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,77,092 हो गई है।

यह एक शुभ संकेत है कि देश में 97,60,848 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में यह संख्या 21,466 रही है।

Covid-19 के देश में सर्वाधिक मामले अभी भी केरल (Kerala) से आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में केरल में 3527 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 21 लोगों की मौत हो गई है।

दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र (Maharashtra)  है जहां बीते 24 घंटे में 2854 मामले सामने आए और 60 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना (covid-19) संक्रमण के मामले में देश में तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल है जहां बीते 24 घंटों में 1253 लोग संक्रमित पाए गए और 33 लोगों की मौत हुई है।

देश में बीते 24 घंटे में 1000 से अधिक संक्रमित मामले वाले राज्य हैं तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, और मध्य प्रदेश। अन्य राज्यों से अब कोरोना के मामले एक हज़ार से भी कम आ रहे हैं।

दिल्ली
दिल्ली की बात करें तो बीते 24 घंटे में काफी कम 655 मामले सामने आए और 23 लोगों की मौत हो गई।
दिल्ली में अब तक 6,22,094 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10,437 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के अस्पतालों में इस समय 6911 लो ग इलाज करा रहे हैं और स्वस्थ होने वालों की संख्या 6,04,746 हो गई है।
बीते 24 घंटे में दिल्ली में 988 लोग स्वस्थ हुए हैं।
दिल्ली में अब तक 82,08,000 लोगों का कोरोनावायरस के लिए परीक्षण किया जा चुका है। यानी दिल्ली की लगभग तीन चैथाई आबादी कोरोना परीक्षण से गुजर चुकी है।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां अब तक 5,81,080 लोग संक्रमित हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 8293 हो गई है।
उत्तर प्रदेश में दो करोड़ 30 लाख लोगों का कोरोनावायरस के लिए परीक्षण किया जा चुका है।
उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में इस समय 15,875 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

अब दो लाख से अधिक कोरोना संक्रमण वाले राज्यों की सूची नीचे देखें:

covid-19