covid-19

covid-19 updates: बीते 24 घंटे में ठाणे में 3445 संक्रमित, भारत में 16,278

covid-19 updates: भारत में बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) में  कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले है आए जहां 3445 लोग संक्रमित हुए हैं  जबकि भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 16,278 रही है। और मृतकों की संख्या 200 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 5 जनवरी तड़के 2ः12 पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 1,03,57,569 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 99,75,340 लोग स्वस्थ होगए हैं।

देश में इस समय 2,28,088 लोग इलाज करा रहे हैं और मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,49,886 तक पहुंच गया है।

बीते 24 घंटों में सबसे अधिक संक्रमण के मामले महाराष्ट्र से आए हैं जहां 4875 लोग संक्रमित हुए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई है । महाराष्ट्र में स्वस्थ होने वालों की संख्या 10,362 है।

इस समय महाराष्ट्र में कोरोना के 48,801 सक्रिय मामले हैं।

देश में कोरोना (covid-19) संक्रमण  के मामले में दूसरे स्थान पर केरल राज्य है जहां अब तक 7,78,874 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3161 लोगों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में केरल (Kerala) में 3021 मामले सामने आए और 19 लोगों की मौत हुई है।

केरल में 24 घंटे में 5145 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। केरल में इस समय 63,131 सक्रिय मामले हैं।

कोरोना (covid-19)संक्रमण के मामले में छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर है। वहाँ बीते 24 घंटों में 1147 लोग संक्रमित हुए हैं और 12 लोगों की मौत हो गई है।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में अब तक 2,83,515 लोग संक्रमित हुए हैं और 3412 लोग मौत के शिकार हो चुके हैं।

बीते 24 घंटों में जिन राज्यों में 10 से कम मामले सामने आए हैं उनमें सिक्किम में एक, लद्दाख में पांच, नागालैंड में पांच, अरुणाचल प्रदेश में 9 और त्रिपुरा में एक मामला है।

महाराष्ट्र में ठाणे बीते 24 घंटों में सबसे अधिक संक्रमित मामला वाला शहर रहा है जहां 3445 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि मुंबई में यह संख्या 255 और पुणे में 474 , नागपुर में 438 लोग संक्रमित पाए गए हैं।