COVID-19

COVID-19 updates बीते 24 घंटों में कोरोना के 60,419 नए मामले

COVID-19 updates: भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 60,419 नए मामले सामने आए हैं और इस प्रकार पुष्ट मामलों की कुल संख्या 73 लाख 65 हज़ार 509 हो गई है। बीते 24 घंटों में पुष्ट मामलों में मामूली बढ़त देखी गई है और मृतकों की संख्या भी कल के मुकाबले बढ़ी है।

इस समय अस्पतालों में 8 लाख 3 हज़ार 531 लोग इलाज करा रहे हैं या अपने घरों पर आइसोलेशन में है।

भारत में बीते 24 घंटों में 68202 लोग स्वस्थ हुए हैं और इन्हें मिलाकर स्वस्थ होने वालों की तादाद 64 लाख 48 हज़ार 658 हो गई है।

बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना (COVID-19) से 835 लोगों की मौत हुई है और मृतकों की कुल संख्या 112146 हो गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों पर नजर डालें तो दुनिया में इस समय 3 करोड़ 83 लाख 94 हज़ार 169 लोग कोरोना (COVID-19) से संक्रमित हो चुके हैं और मृतकों की कुल संख्या 10 लाख 89 हजार 47 पहुंच चुकी है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) देश का सबसे अधिक संक्रमित राज्य बना हुआ है। बीते चौबीस घंटों में महाराष्ट्र में 10,226 नए मामले सामने आए हैं इन्हें मिलाकर को पुष्ट मामलों की संख्या 15,64,615 हो गई है।

महाराष्ट्र में बीते चौबीस घंटों में 13,714 लोग स्वस्थ हुए हैं इन्हें मिलाकर स्वस्थ होने वालों की तादाद वहां 13 लाख 30 हजार 483 हुई है बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 337 लोगों की मौत हुई है और इस तरह मौत का कुल आंकड़ा महाराष्ट्र में 41,196 तक पहुंच गया है ।

महाराष्ट्र के अस्पतालों में इस समय 1,92,459 लोग इलाज करा रहे हैं।

महाराष्ट्र में अब तक 79 लाख एक हजार कोरोना के परीक्षण किए जा चुके हैं।

आंध्रप्रदेश
देश में दूसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश है। बीते 24 घंटों में वहां 4038 नए मामले सामने आए हैं इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 7 लाख 71 हजार 503 हो गई है।

बीते 24 घंटों में आंध्र प्रदेश में स्वस्थ होने वालों की संख्या 5622 और कुल अब तक 7,25,099 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना  (COVID-19) से मौत के आंकड़ों की बात करें तो आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटों में 38 लोगों की मौत हुई है और कुल मिलाकर 6357 लोग आंध्र प्रदेश में कोरोनावायरस के शिकार हुए हैं।

आंध्र प्रदेश में अस्पताल में अभी भी 40047 लोगों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक
कर्नाटक की बात करें तो वहां पर बीते 24 घंटों में 8477 नए मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या 7,43,848 हो गई है। वहां पर अस्पतालों में 113538 लोग इलाज करा रहे हैं।

बीते 24 घंटों में 8841 लोग स्वस्थ रहें और स्वस्थ होने वालों की कुल तादाद 62 हजार 08 होगई है।

कर्नाटक में बीते 24 घंटों में 85 लोगों की मौत हुई है और इन्हें मिलाकर कर्नाटक पर मौत का आंकड़ा 10283 पार कर गया है।

कर्नाटक में कुल 63 लाख 6 हजार लोगों का कोरोना परीक्षण किया जाचुका है।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की बात करें तो वहां बीते 24 घंटों में 2672 नए मामले सामने आए और इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 4 लाख 47 हजार 383 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में अभी भी 36295 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में स्वस्थ होने वालों की संख्या 3239 रही है और इन्हें मिलाकर उत्तर प्रदेश में 622458 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में 36 लोगों की मौत हुई है और कुल मौत की संख्या 6543 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक एक करोड़ तीन लाख लोगों का कोरोना परीक्षण किया जा चुका हैं।

उत्तर प्रदेश में लखनऊ पहले नंबर पर है जहां कल बीते चौबीस घंटों में 279 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं और कुल 58891 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।

दिल्ली
दिल्ली में अब तक बीते 24 घंटों में 3483 मामले सामन आए हैं। यह कई दिनों के बाद बहुत ज्यादा मामले हैं इन्हें मिलाकर कुल पुष्ट मामलों की संख्या दिल्ली में 3 लाख 21 हजार 31 हो गई है। बीते 24 घंटों में दिल्ली में 2755 लोग स्वास्थ्ा हुए हैं।

स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 292502 हो गई है और इस समय अस्पतालों में 22605 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

दिल्ली में कोरोना से अब तक 5924 लोगों की मौत हुई है बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोनावायरस से 26 मौत हुई है।

दिल्ली में अब तक 38 लाख से अधिक लोगों का कोरोना परीक्षण किया जा चुका है ।

देश के उन राज्यों पर नज़र डालें जहाँ कोरोना के एक लाख से अधिक मामले हैं:

Covid-19