COVID-19 updates: बीते 24 घंटों में कोरोना के 86 हज़ार से अधिक पुष्ट मामले

COVID-19 updates: भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना (COVID-19) से 86 हज़ार से अधिक पुष्ट मामले सामने आये हैं , जो दुनिया में सबसे अधिक हैं।

दूसरे स्थान पर अमरीका (USA ) है, जहाँ बीते 24 घंटों में 32 हज़ार 688 लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं।

भारत में कोरोना (Corona India) के कुल पुष्ट मामलों की संख्या 63 लाख के पार चली गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों पर नजर डालें तो दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में कुल पुष्ट मामलों की संख्या 69 लाख 74 हज़ार 654 है, इसमें से अकेले भारत में यह संख्या 63 लाख 10 हज़ार 267 है।

इस आँकड़े से आम जन यह अनुमान तो सहज ही लगा सकते हैं कि स्थिति कहाँ तक पहुँच गई है। सरकारें अपनी तरह से काम कर रही है लेकिन समझदार को स्वास्थ्य मंत्री का यह इशारा समझना चाहिए जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि बचाव का रास्ता एक ही है मास्क पहने, सामाजिक दूरी बनाये रखें, साबुन से हाथ धोते रहे और काम भी करें।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 1 अक्टूबर को तड़के 12ः30 पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 63 लाख 10 हजार 270 तक पहुंच गई है जबकि स्वस्थ होने वाले 52,70,007 लोग हैं।

बीते 24 घंटों में भारत में 85,274 लोग स्वस्थ हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के क्या अनुसार 9,40,644 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है या सेल्फ आइसोलेशन में है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों को एक बार और देखें तो दुनिया में इस समय 3 करोड़ 33 लाख 2 हज़ार 430 लोग कोरोना (COVID-19) से संक्रमित हो चुके हैं और मरने वालों का आंकड़ा 10 लाख 4 हज़ार 421 हो चुका है। मोटे अनुमान के अनुसार दुनिया के औसतन 10ः लोग भारत में कोरोना से मौत के शिकार हुए हैं ।

भारत के आंकड़ों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र (Maharashtra)  हमेशा की तरह पहले स्थान पर है। वहां अब तक 13 लाख 84 हजार 446 लोग कोरोना (COVID-19) से संक्रमित हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 18,317 नए मामले सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी सबसे अधिक 481 है और केवल महाराष्ट्र में अब तक 36,662 लोग कोविड.-19 से मौत के शिकार हो चुके हैं। यह संख्या भारत में कोरोना से मरने वालों में एक तिहाई से कुछ ज्यादा है।

दूसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश है वहां अब तक 6,93,484 लोग संक्रमित हो चुके हैं और बीते 24 घंटों में वहां 6133 मामले सामने आए हैं।
तीसरे स्थान पर कर्नाटक बना हुआ है वहां अब तक 6,01,767 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि बीते 24 घंटों में वहां 8856 मामले सामने आए हैं।

देश में एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमित वाले राज्यों की सूची देखें :

COVID-19