COVID-19 updates: बीते 24 घंटों में विश्व में सर्वाधिक 87 हज़ार मामले भारत में

COVID-19 updates: बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के विश्व में सर्वाधिक 87 हज़ार मामले भारत में  (India) आये हैं।

भारत में कोरोना के पुष्ट मामले 54 लाख 85 हज़ार 612 हो गये हैं।

सोमवार तड़के 12ः55 पर जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 10,04,274 लोग अभी भी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं और 43 लाख 92 हज़ार 650 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं।

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित लोगों के 87 हज़ार 392 मामले सामने आए हैं , जो विश्व में सर्वाधिक हैं।

सर्वाधिक कोरोना संक्रमित देशों की सूची में नम्बर एक पर अमरीका है लेकिन बीते 24 घंटों में वहां केवल 977 मामले ही सामने आये हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में 87,909 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हैं। मौत के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नम्बर पर है। सर्वाधिक मौते 1 लाख 97 हज़ार 442 अमरीका में हुईं हैं जबकि ब्राज़ील में 1 लाख 35 हज़ार 793  लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

भारत में 24 घंटों में कोरोना (COVID-19) महामारी से मरने वालों की संख्या 1135 है जो विश्व में सबसे अधिक है। भारत में भी सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र  (Maharashtra) में हुई है वहां बीते 24 घंटों में 455 लोग कोरोनावायरस के शिकार हुए हैं। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 20,627 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं।

दूसरा स्थान कर्नाटक का है जहां कल 24 घंटों में 8191 लोग संक्रमित हुए हैं लेकिन कुल मामलों में देश में दूसरा स्थान आंध्र प्रदेश का है जहां कुल मामले 6,25,514 हो गए हैं।

आंध्र प्रदेश में बीते चौबीस घंटों में 7738 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं । तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है वहां अब तक कोरोना के कुल 5,41,993 पुष्ट मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में वहां 5516 लोग संक्रमित हुए हैं।

देश के 16 राज्यों में कोरोना का सर्वाधिक असर दिखाई दे रहा है।

कोरोना के सबसे कम मामले मिज़ोरम से है जहां पर अब तक 1578 लोग संक्रमित हुए है लेकिन खुशी की बात यह है कि मिजोरम में एक भी व्यक्ति की मौत कोरोनावायरस से नहीं हुई है।

मिजोरम में बीते 24 घंटों में 30 मामले सामने आए है। बीते 24 घंटों में सबसे कम मामले अंडमान निकोबार से है जहां केवल 7 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

एक लाख से अधिक कोरोना (COVID-19) के पुष्ट मामलों वाले राज्य की सूची :

COVID-19