COVID-19 updates: भारत में कुल मामले 49 लाख, 24 घंटे की बढ़त में गिरावट

COVID-19 updates: भारत  में कोरोना के मामले बढ़ कर 4926914 हो गए हैं लेकिन एक  राहत की बात है कि कुल मामलों में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में इनकी संख्या 81,911 रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 14 सितंबर,2020 को जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना (COVID-19) के सबसे अधिक मामले अभी भी महाराष्ट्र (Maharashtra) में ही है। वहां भी पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में गिरावट आई है और वह 17, 066 ही रहे हैं।

महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 10,77,374 हो गए है, जो विश्व के देशों में 5वें स्थान पर है।

पिछले 24 घंटों में कर्नाटक में महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक मामले सामने आए हैं वहां यह संख्या 8244 रही है। देश में तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश है जहां 24 घंटों में 7966 मामले सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में कोरोना (COVID-19) के 5000 से अधिक मामलों वाले राज्य हैं उत्तर प्रदेश जहां 5159 मामले, कर्नाटका 8244, तमिलनाडु 5752, आंध्र प्रदेश 7956 और महाराष्ट्र 17,600 ।

देश में मरने वालों के आंकड़े देखें तो सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हुई है। वहां पिछले 24 घंटों में 363 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं।

दूसरे स्थान पर कर्नाटक है वहां 119 मौतें हुए हैं जबकि तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश है जहां 62 मौतें हुई है।

पिछले 24 घंटों में जिन राज्यों में कोरोना (COVID-19) से सबसे कम मौतें हुई हैं वह हैं लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश जहाँ केवल एक एक मौत ही हुई है।

देश में एकमात्र मिजोरम (Mizoram) ऐसा राज्य है जहां अभी तक कोरोना (COVID-19) से एक भी मौत नहीं हुई है। वहां कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1428 हैं इनमें से 919 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं और 509 लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

देश में संक्रमण के सबसे कम मामले  मिजोरम में ही हैं।

भारत में एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमित वाले राज्य हैं :

COVID-19