covid-19 updates: भारत में कोरोना के दस हज़ार से भी कम मामले

covid-19 updates: भारत में कोरोना (covid-19 in India) के बीते 24 घंटे में दस हज़ार से भी कम नए मामले सामने आए हैं और मरने वालों की संख्या भी 200 से कम हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 19 जनवरी को तड़के 12 बजकर 13 मिनट पर जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में देश में कोराेना (covid-19) के 9972 नए मामले सामने आए हैं और 137 लोगों की मौत हुई है।

बीते 24 घंटे में स्वस्थ होने वालों की तादाद 17,116 रही है। इस समय देश में कोरोना (cocid-19) के 1,97,818 सक्रिय मामले हैं।

कोरोना (cocid-19) से अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या एक करोड़ 2 लाख 27 हजार 805 तक पहुंच गई है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

बीते 24 घंटे में संक्रमण की बात करें तो सबसे अधिक मामले केरल (Kerala) से ही आए हैं जहाँ 3386 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र (Maharashtra)  है और वहाँ से 1924 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। यहां 35 लोगों की मौत हो गई है। देश में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में ही हुई हैं।

बीते 24 घंटे के संक्रमण के मामलों को देखें तो तमिलनाडु में 551 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

देश के 12 राज्यों में बीते 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुई है और तीन राज्यों लद्दाख, सिक्किम, और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में कोरोनावायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

आंकड़ों का विश्लेषण करें तो 20 राज्य में 10 से भी कम हुई हैं।

18 जनवरी 2021, 08:00 भारतीय मानक समय (जीएमटी + 5: 30) को भारत में कोविड-19 की स्थिति

covid-19