COVID-19

COVID-19 updates: भारत में कोरोना के पुष्ट मामले 47 लाख से ऊपर

COVID-19 updates: भारत में कोरोना के पुष्ट मामले 47 लाख से ऊपर पहुंच गए हैं तथा अब तक 78,614 लोगों की देश में मौत हो चुकी है।

रात 12 बजे समाप्त हुए 24 घंटे में भारत में कोरोनावायरस के 47 लाख 51 हज़ार 788 पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं।

देश में सबसे अधिक कोरोना (COVID-19) संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में ही हैं। वहाँ एक दिन में 22,084 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 12 सितंबर रात 11ः58 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 36 लाख 99 हज़ार 298 हो गई है तथा 9 लाख 73 हज़ार से कुछ अधिक लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

अब आंकड़ों पर नज़र डालें तो महाराष्ट्र आज भी देश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित राज्य है। वहां अब तक 10 लाख 37 हज़ार 765 लोग कोरोना से ग्रस्त हो चुके हैं।

दुनिया के आँकड़ों को देखें तो भारत में अकेला महाराष्ट्र ऐसा राज्य है जो दुनिया में कोरोना (COVID-19) संक्रमण के मामले में 5वें नम्बर पर पहुँच गया है, जबकि भारत दूसरे नम्बर पर है।

इस समय विश्व में पेरू 5वें नम्बर पर है। वहाँ अब तक कोरोना (COVID-19) के 7,10,067 मामले ही हुए हैं ।

महाराष्ट्र के लिए यह स्थिति विस्फोटक है और उस राज्य को स्वास्थ्य सेवाओं पर और अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है।

दूसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश बना हुआ है। वहां 5,57,587 कोरोना के पुष्ट मामले अब तक सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में आंध्र प्रदेश में 9901 लोग संक्रमित हुए हैं।

आंध्रप्रदेश में कोरोना (COVID-19) संक्रमित लोगों की संख्या स्पेन से कम हैं। शनिवार तक स्पेन में कुल 5,54,143 मामले ही हुए हैं।

एक दिन में संक्रमित होने वाले आंकड़ों को देखें तो तमिलनाडु का तीसरा स्थान है वहां अब तक 497066 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

भारत में एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमित वाले राज्य हैं :

COVID-19