COVID-19

COVID-19 updates: भारत में कोरोना के मामले 82 लाख के पार

COVID-19 updates: भारत में कोरोना  (Corona India) के मामले 82 लाख के पार हो गए हैं।

बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस (coronavirus) के 45,928 नए मामले सामने आये हैं और कुल मामलों की संख्या 82 लाख 29 हज़ार 322 हो गई है।

मौत के मामलों की बात करें तो बीते 24 घंटे में भारत में 491 लोगों की कोविड.19 के कारण मौत हुई है। इन्हे मिलाकर अब तक देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,22,642 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट आ रही है।

बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (COVID-19) के 5369 नए मामले सामने आए हैं और इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 16,83,775 हो गई है।

महाराष्ट्र में मौत के मामले भी कम होते जा रहे हैं और बीते 24 घंटों में अब तक के सबसे कम 113 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में मरने वालों की कुल संख्या 44024 हो गई है।

इस समय महाराष्ट्र के अस्पतालों में 1,25,109 लोग अपना इलाज करा रहे हैं। दूसरी ओर 3726 लोग बीते 24 घंटों में स्वस्थ होकर अपने अपने  घरों को लौट गए हैं।  यहां स्वस्थ होने वालों की कुल तादाद 15,14,079 हो गई है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर बीते 24 घंटों में 1969 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि 26 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश में अब तक 4,83,832 लोग कोरोना (COVID-19) से संक्रमित हो चुके हैं और 7051 लोगों की मौत हो चुकी है।

बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में 2388 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 4,5,3458 हो गई है।

उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में भी 23,323 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में लखनऊ में 253, गौतमबुद्धनगर में 173 तथा गाज़ियाबाद में 155 नए मामले सामने आए हैं।

COVID-19 से मौत के आंकड़ों की बात करें तो बीते 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में  एक भी मौत नहीं हुई है जबकि गाजियाबाद में एक मौत हुई है, वहीं लखनऊ में 8 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली

दिल्ली की बात करें तो यहां कोरोना (Covid-19) के मामले थम नहीं रहे हैं और बीते 24 घंटों में 5664 नए मामले सामने आए हैं तथा 51 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 392370 हो गई है और मरने वालों की संख्या 6562 है।

दिल्ली में बीते 24 घंटों में स्वस्थ होने वालों की संख्या 4159 रही है और  कुल 351635 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

दिल्ली के अस्पतालों में इस समय 34173 लोग अपना इलाज करा रहे हैं ।

कर्नाटक

कर्नाटक में बीते 24 घंटों में 3652 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि 24 लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में 8 लाख 27 हजार 64 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं।  कर्नाटक में 11192 लोगों की मौत हो चुकी है।

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में ठीक होने वालों की संख्या 8053 रही है और कुल 7,65,261 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  अस्पतालों में अभी 50592 लोग इलाज करा रहे हैं।

तमिलनाडु

तमिलनाडु में भी बीते 24 घंटों में 2504 नए मामले सामने आए हैं और 30 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में अब तक 7,27,026 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 11152 हो चुकी है।

तमिलनाडु में ठीक होने वालों की संख्या 6,94,880 हो गई है और बीते 24 घंटों में 3644 लोग स्वस्थ हुए हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 20994 है।

 

केरल

देश में एकमात्र राज्य केरल ऐसा है जहां कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते चौबीस घंटों में 7025 नए मामले सामने आए हैं और 28 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल के में कुल मामलों की संख्या 440131 हो गई है और मरने वालों की संख्या 1513 है।

केरल में बीते 24 घंटों में स्वस्थ होने वालों की संख्या 8511 रही है  और कुल स्वस्थ होने वाले 348835  है ।

केरल के अस्पतालों में अभी भी 89676लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

 

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं वहां 3987 लोग बीते 24 घंटों में संक्रमित पाए गए हैं। कुल मामलों की संख्या 377651 हो गई है।

बीते 24 घंटों में पश्चिम बंगाल में 59 लोगों की मौत हो चुकी है और मरने वालों की कुल संख्या 6900 तक पहुंच गई है ।

एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमित मामलों वाले राज्यों की सूची नीचे देखें :

covid-19