covid-19

covid-19 updates: भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट

covid-19 updates: भारत में कोरोना (covid-19 India) के मामलों में तेजी से गिरावट आई है और बीते 24 घंटे में 2,81,682 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि गिरावट का कारण लाॅकडाउन है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 16 मई रात्रि 11 बजकर 53 मिनट पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 (covid-19) से 4092 लोगों की मौत हो गई है।

कोरोना (covid-19) से भारत में अब तक 2 करोड़ 49 लाख 64 हजार 925 लोग संक्रमित हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 2 लाख 74 हजार 411 है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक दो करोड़ 11 लाख 67 हजार 609 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

बीते 24 घंटे में स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमितों के मुकाबले अधिक है यानि बीते 24 घंटे में 3 लाख 78 हजार 388 लोग स्वस्थ हो वुके हैं। इस देश में सक्रिय मामलों की संख्या 35 लाख 12 हजार 660 है।

जिन राज्यों में गिरावट देखी गई है उनमें महाराष्ट्र (Maharashtra) और कर्नाटक भी हैं लेकिन देश भर में सर्वाधिक मामले

बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र से ही आए हैं जहां 34389 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 974 लोगों की मौत हो गई है।

तमिलनाडु से 33,181 नए मामले सामने आए और तीसरे स्थान पर कर्नाटक है, जहां से 31,531 नए मामले सामने आए और 403 लोगों की मौत हो गई।

केरल में बीते 24 घंटे में 29,704 नए मामले सामने आए और 89 लोग की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 10,505 मामले सामने आए और 308 की मौत हुई है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में मौत के मामले बहुत कम हैं जबकि टीवी चैनल कुछ और ही दिखा रहे हैं।

उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश  के बीते 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें :

covid-19 UP

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दिल्ली (Delhi) में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6456 मामले सामने आए और 262 लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली में अब तक कोई 13 लाख 93 हजार 867 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और 21,506 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में बीते 24 घंअे में स्वस्थ होने वालों की संख्या 9706 है ।

देश भर के ताजा आंकड़े देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

https://www.covid19india.org/