COVID-19 updates: भारत में कोरोना के मामले 52 लाख के पार

COVID-19 updates: भारत में कोरोना  के मामले 52 लाख के पार पहुंच गए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या भी 10 लाख से अधिक हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 18 सितंबर, 2020 को शुक्रवार तड़के 01 बजकर 07 मिनट पर जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 96,792 कोरोना (COVID-19) के पुष्ट मामले सामने आए हैं। अब तक देश में 52 लाख 12 हज़ार 686 लोग कोरोनावायरस के शिकार हो चुके हैं और मरने वालों की संख्या 84,404 हो गई है।

इसके साथ यह भी तथ्य है कि अब तक देश में 41 लाख 9 हज़ार 828 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गये हैं। बीते चौबीस घंटों में 87,778 लोग स्वस्थ हुए हैं लेकिन 24 घंटों में ही 1175 लोगों की कोरोना (COVID-19) से मौत भी हुई है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) के आंकड़े देखें तो वहां 24 घंटे में 24,619 लोग कोरोना (COVID-19) से संक्रमित पाए गए और इस तरह महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या 11 लाख 45 हज़ार 840 हो गई है।

महाराष्ट्र के बाद बीते चौबीस घंटों में सबसे अधिक संख्या कर्नाटक में है वहां 9366 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कर्नाटक में कुल संक्रमितों की संख्या 4,9,4356 हो गई है।

कुल मामलों की दृष्टि से आंध्र प्रदेश दूसरे स्थान पर है वहां अब तक 6,01,462 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं लेकिन 24 घंटों में 8702 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

देष में तीसरे स्थान पर तमिलनाडु है वहां अब तक कुल 5,25,420 लोग संक्रमित हुए हैं लेकिन 24 घंटों में 5560 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में कोरोना (COVID-19) के कुल मामले 2,34,701 हो गए हैं। यहां बीते 24 घंटों 4432लोग संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली में अब तक 4877 लोगों की मौत हो चुकी है और बीते 24 घंटों में दिल्ली में 38 लोग कोरोनावायरस से मौत के शिकार हुए हैं।

एक लाख से अधिक कोरोना (COVID-19) संक्रमण वाले राज्यों की सूची है :

COVID-19