सांसद अशोक गस्ती

कोविद-19 संक्रमित राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती का बेंगलुरु में निधन

नई दिल्ली, , 18 सितंबर। राज्यसभा सांसद और कर्नाटक के भाजपा नेता अशोक गस्ती का गुरुवार को रात 10:31 बजे निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।

राज्यसभा सांसद स्व. गस्ती कोरोनोवायरस से संक्रमित हो गए थे और इस बीमारी के लिए बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में इलाज कर रहे थे।

अंग्रेज़ी के अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स ने अस्पताल के हवाले से खबर प्रकाशित करते हुए जानकारी दी है कि राज्य सभा के माननीय सांसद अशोक गस्ती, जो मणिपाल अस्पताल में भर्ती थे और गंभीर कोविद-19 निमोनिया से पीड़ित थे, उनका निधन रात 10ः31 बजे हुआ। वह 55 वर्ष के थे। वह मल्टी ऑर्गन फेल्योर से गंभीर रूप से बीमार थे और डॉक्टरों के हमारे विशेषज्ञ पैनल द्वारा निरंतर अवलोकन के तहत आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

मणिपाल अस्पताल ने कहा हम गहरा अफसोस जताते हैं और उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।

सांसद अशोक गस्ती को 2 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बताया गया था कि पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

MP Died      COVID-19