covid-19

covid-19 updates: भारत में बीते 24 घंटे में मात्र 13,962 नए मामले

covid-19 updates: भारत में बीते 24 घंटे में मात्र 13,962 नए मामले सामने आए और 145 लोगों की मौत हुई है

आंकड़े साबित करते हैं धीरे धीरे कोरोनावायरस देश से विदाई ले रहा है लेकिन जब तक पूरी तरह समाप्त न हो जाए मास्क लगाना, हाथ धोना और दूरी बनाये रखना ज़रूरी है। याद रखे कोरोना से बचाव में ही भलाई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 18 जनवरी को तड़के 1ः05 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 1,05,72,672 लोग कोरोना (covid-19) से संक्रमित हो चुके हैं और 1,52,456 लोग मौत के शिकार हुए हैं।

स्वस्थ होने वालों की तादाद एक करोड़ 2 लाख 10 हजार 697 हैं और इस समय देश में 2,05,109 सक्रिय मामले हैं।

दूसरी ओर देश में कोरोना के परीक्षण बराबर चल रहे हैं और 16 जनवरी को 7,79,377 परीक्षण किए गए। 17 जनवरी को कोई परीक्षण नहीं किया गया या आंकड़े जारी नहीं किये गए।

भारत में जनवरी 2021 में सबसे अधिक परीक्षण 2 जनवरी को किए गए। उस दिन 9,58,125 परीक्षण पूरे देश में किए गए थे। धीरे.धीरे देश में परीक्षणों की रफ्तार भी कम होती जा रही है।

कोरोना (covid-19)  के नए मामलों की बात करें तो जनवरी के महीने में निरंतर गिरावट आती जा रही है और 11 जनवरी को यह बीते कई महीनों बाद सबसे कम गिरावट थी।

भारत में कोरोना (covid-19 in India) से स्वस्थ होने वालों की तादाद भी निरंतर बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में देश में 14,513 लोग स्वस्थ हुए हैं।

कोरोना के नए मामलों की बात करें तो अभी भी सबसे अधिक मामले केरल (Kerala) से आए हैं।

केरल में बीते 24 घंटे में 5005 लोग संक्रमित हुए हैं और 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र (Maharashtra) से 3081 मामले सामने आए और 50 लोगों की मौत हुई है।

तीसरे स्थान पर कर्नाटक रहा है जहां बीते 24 घंटे में 745 लोग संक्रमित पाए गए और 4 लोगों की मौत हुई है।

बीते 24 घंटे में देश में एकमात्र त्रिपुरा ऐसा राज्य है जहां एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है।

17 जनवरी 2021, 08:00 भारतीय मानक समय (जीएमटी + 5: 30) को भारत में कोविड-19 की स्थिति

covid-19