COVID-19

COVID-19 updates: भारत में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 50,615 नए मामले

COVID-19 updates: भारत में बीते 24 घंटों में कोविड-19 (Covid-19) के 50,615 नए मामले सामने आए हैं और इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 78 लाख 63 हजार 892 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में सबसे अधिक मामले केरल (Kerala) से आए हैं जहां 8255 लोग संक्रमित हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 11ः13 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में स्वस्थ होने वालों की कुल तादाद 70 लाख 77 हजार 406 है।

देश में कोरेना से अब तक कुल 1,18,577 लोगों की मौत हुई है।

इसके बाद दूसरा स्थान महाराष्ट्र (Maharashtra) का है जहां बीते 24 घंटों में 6417, कर्नाटक में 4471, दिल्ली में 4116, पश्चिम बंगाल में 4148 नए मामले सामने आए।

आंध्र प्रदेश की बात करें तो वहां 3342 , तमिलनाडु में 2886, उत्तर प्रदेश में 2178 और छत्तीसगढ़ में 2011 नए मामले सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना (Covid India) से सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हुई है। वहां 137 लोग कोरोना से मौत के शिकार हुए हैं और कुल मृतकों की संख्या 43152 हो गई है।

देश में दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश है जहाँ कोरोना के कुल 8,04,026 पुष्ट मामले हो गये हैं। तीसरे स्थान पर कर्नाटक है वहां अब तक 7,98,378 लोग कोरोना संक्रमण से ग्रसित हो चुके हैं।

मौत के मामलों को देखें तो बीते 24 घंटों में आंध्र में 22, कर्नाटक में 52, तमिलनाडु में 35, उत्तर प्रदेश में 24, केरल 3में 25 और दिल्ली में 36 लोगों की मौत हुई है।

कर्नाटक में कुल 10873, तमिलनाडु में 10893 लोगों की मौत हुई है और दिल्ली में 6225 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

अब जरा देश के एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमण वाले राज्यों की सूची देखें :

covid-19