covid-19

covid-19 updates: भारत में 6 राज्यों में 84 प्रतिशत नए मामले

covid-19 updates: भारत में कोविड (corona in India) के 6 राज्यों में 84 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटों में कोविड (covid-19) के 10,584 नए दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इसी दौरान ठीक होने वाले मामलों की संख्या 13,255 रही।

इसने कुल सक्रिय मामलों में 2,749 मामलों की गिरावट दर्ज की गई।

महाराष्ट्र (Maharashtra) में सबसे अधिक 5,210 दैनिक नए मामले सामने आए। इसके बाद केरल (Kerala) में 2,212 जबकि तमिलनाडु में 449 नए मामले सामने आए हैं।

छह राज्यों में कोविड से होने वाली नई मौतों का 84.62 प्रतिशत हिस्सा रहा। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 मौतें हुई। इसके बाद केरल में 16 मौतें और पंजाब में 15 मौतें हुईं।

देश में कोविड (covid-19) के सक्रिय मामलों की संख्या 1.50 लाख से नीचे है। आज इनकी संख्‍या 1,47,306 पर पहुंच गई है। देश में कुल पुष्टि वाले मामलों की संख्‍या कुल मामलों की 1.34 प्रतिशत है।

भारत की दैनिक पॉजिटिव दर 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

भारत में दैनिक नई मौतों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 78 मौतें हुईं।

कोविड (covid-19) से 21 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोई नई मृत्‍यु नहीं हुई है। ये राज्य हैं मध्य प्रदेश, असम, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी, लक्षद्वीप, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा, लद्दाख, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली हैं।

भारत की ठीक होने वालों की कुल संख्या आज 1.07 करोड (1,07,12,665) हो गई है। रिकवरी दर आज 97.22 प्रतिशत है। कुल ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह आज 10,565,359 है।

ठीक होने वाले नए मामलों में से 86.56 प्रतिशत 6 राज्यों में हैं।

महाराष्ट्र में 5,035 नए मामले एक दिन में ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में केरल में 5,037 और इसके बाद तमिलनाडु में 461 लोग ठीक हुए।