covid-19 updates: महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या सबसे अधिक

covid-19 updates:  देश में कोरोना के मामले घट रहे हें किन्तु अभी भी महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना से मरने वालों (covid-19 deaths) की संख्या सबसे अधिक 500 है।

बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना (corona India0 के मामले घटकर 1,26,649 हो गए हैं और मरने वालों की संख्या भी घटकर 2781 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 1 जून को पूर्वान्ह 1ः52 पर जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देश में कोरोना (covid-19) के दो करोड़ 81 लाख 73 हजार 655 पुष्ट मामले पाए गए और इनमें से 2 करोड 59 लाख 39 हजार 504 स्वस्थ हो गए है।

कोरोना (covid-19) से भारत में मरने वालों की कुल संख्या 01 जून 2021 को 3,31,909 है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामलों में निरंतर सुधार हो रहा है और 2,54,879 लोग स्वस्थ हुए हैं।

इस समय देश में सक्रिय मामलों की संख्या भी घटी है और इस समय 18,90,975 लोग संक्रमित हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे अधिक मामले तमिलनाडु (Tamilnadu) से ही आ रहे हैं। पिछले कुछ समय से यहां निरंतर मामले बढ़ रहे हैं लेकिन बीते 24 घंटे में 27,936 मामले आए और 478 लोगों की मौत हुई है।

दूसरे स्थान पर कर्नाटक है जहां से बीते 24 घंटे में 16604 मामले सामने आए हैं और 411 लोगों की मौत हुई है।

बीते 24 घंटे में तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र है जहां से बीते 24 घंटे में 15077 मामले सामने आए और 500 लोगों की मौत हो गई हैं लेकिन महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या अभी भी देश में सबसे अधिक 500 है।

चौथे स्थान पर केरल है जहां बीते 24 घंटे में 12,300 नए मामले सामने आए और 174 लोगों की मौत हो गई है।

आंध्र प्रदेश से जहां बीते 24 घंटे में 7943 नए मामले सामने आए और 98 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना के बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश से 1472 मामले ही सामने आए और 151 लोगों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश में भी निरंतर गिरावट आ रही है लेकिन सबसे अधिक मामले राज्य के मेरठ शहर से मिले हैं जहां 87 लोग संक्रमित पाए गए। दूसरे स्थान पर वाराणसी है जहां 81 लोग संक्रमित मिले हैं।

दिल्ली में नए मामलों में गिरावट आई है और पीछे 24 घंटों में 648 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 86 लोगों की मौत हुई है ।

पश्चिमी बंगाल से बीते 24 घंटे में 10137 नए मामले सामने आए और 131 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान में बीते 24 घंटे में 1498 नए मामले सामने आए और 68 शख्स की मौत हुई है। राज्य में सबसे अधिक संक्रमण के मामले जयपुर में 220 हैं।

गुजरात में 1681 मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक 327 मामले वडोदरा से आए हैं।

कोरोनावायरस (covid-19) के ताजा आंकड़े जानने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.covid19india.org/

covid-19