COVID-19

COVID-19 updates: मुंबई में सोमवार शाम तक 1,23,382 लोग कोरोना संक्रमित

COVID-19 updates :  मुंबई इस समय देश का सबसे संक्रमित महानगर कहा जासकता है जहाँ सोमवार शाम तक कोरोना से 1,23,382 लोग संक्रमित हुए हैं और 6799 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई में (Mumbai) अस्पतालों में इलाज करके घर लौटने वालों की संख्या 96,586 है। इस समय मुंबई के अस्पतालों में 19,700 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

भारत में सबसे अधिक प्रभावित कोविद -19 मामलों के साथ महाराष्ट्र  सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है, और ताजा आँकड़ों के अनुसार वहाँ संक्रमित लोगों की कुल संख्या 9 अगस्त को 5,155,32  पार कर गई थी।

महाराष्ट्र में हालांकि 3,51,710 लोग ठीक हो गए हैं और 1,45,558 अपना इलाज करा रहे हैं। इस राज्य में अब तक 17,757 लोगों की कोरोना (COVID-19)  के कारण मौत हो गई है।

भारत में सोमवार शाम तक नाॅवेल कोरोना (COVID-19) के  22, 26, 471 मामले सामने आए हैं ।

भारत  में कोविद -19 का  पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था।

10 अगस्त, 2020  सोमवार 07:44 बजे  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़़ों के अनुसार देश में कोविड -19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 22,35,677 हजार पार कर गई है ।

इनमें से 15,52,545 लोग ठीक होकर एक बार सही सलामत अपने -अपने घर लौट गए हैं।

अब तक कुल 44,703 लोग इस भयानक बीमारी के शिकार होकर मौत की नींद सो गए हैं।

कुल संक्रमित लोगों में से इस समय 6,35,965 लोग देश के अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इनमें से भी अधिकतर लोगों के जल्दी ठीक हो जाने की उम्मीद है।

भारत में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या आज ऐतिहासिक 15 लाख को पार कर गई। 15,35,743 मरीजों का ठीक होना त्‍वरित जांच नीति अपनाने, मरीजों की निगरानी और उनके इलाज में तेजी के कारण संभव हुआ है।

पिछले 24 घंटों में इलाज के बाद एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या सबसे अधिक यानी 54,859 होने के साथ ही कोविड-19 मरीजों की ठीक होने की दर 70 प्रतिशत होकर एक और ऊंचाई तक पहुंच चुकी है।

तेजी से स्‍वस्‍थ होने की रिकॉर्ड संख्‍या से यह सुनिश्चित हो गया कि सक्रिय मामलों की संख्‍या में कमी आई है और वर्तमान में यह कुल पॉजिटिव मामलों का केवल 28.66 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम तक कुछ राज्यों में कोरोना के आंकड़े इस प्रकार हैं :
COVID-19
COVID-19