covid-19

COVID-19 updates: सबसे अधिक मामले केरल और महाराष्ट्र से

COVID-19 updates: बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना (corona in India)  संक्रमण के सबसे अधिक मामले केरल और महाराष्ट्र से आए हैं।

भारत में कोरोना (corona in India)  के 12,537 नए मामलों की पुष्टि हुई है जबकि 127 लोगों की कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 27 जनवरी को प्रातः 4ः03 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना (covid-19)  से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या एक करोड़ 6 लाख 90 हज़ार 279 हो गई है और मरने वालों की संख्या 1,53,751 तक पहुंच चुकी है।

बीते 24 घंटे में केरल (Kerala) से 6293 मामले सामने आए और 19 लोगों की मौत हो गई वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) से 2405 नए मामले आए और 47 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र केरल दो ऐसे राज्य हैं जहां कोरोनावायरस कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

देश में स्वस्थ होने वालों की तादाद 1 करोड़3 लाख 58 हजार 328 है।

अभी भी भारत में कोरोना से 1,73,737 लोग संक्रमित है और बीते 24 घंटे में 13,021 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना (covid-19) के सबसे अधिक मामले बीते 24 घंटे में दो राज्यों से आए हैं इनमें केरल और महाराष्ट्र है। यह दोनों ऐसे राज्य हैं जहां बीते कुछ महीनों से कोरोनावायरस संक्रमण अपना प्रभाव बनाए हुए है।

कोरोना संक्रमण के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों का विश्लेषण करें तो महाराष्ट्र और केरल दो ऐसे राज्य हैं जहां देश के तीन चौथाई से अधिक संक्रमण के मामले 24 घंटे में सामने आए हैं।

देश के अधिकांश राज्यों में कोरोनावायरस के मामले अत्यधिक कम हो गए हैं।

कोरोना (covid-19) से बीते 24 घंटे में जिन राज्यों या केन्द्र शासित प्रदेशों में एक की भी मौत नहीं हुई है उनमें उड़ीसा, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, त्रिपुरा, मणिपुर, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, लद्दाख, सिक्किम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव और लक्षद्वीप हैं।

जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है उनमें लक्ष्यदीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, झारखंड और पंजाब हैं।

बीते 24 घंटे में राज्यों में कोरना की ताजा स्थिति जानने के लिए नीचे की तालिका देखें :

covid-19