COVID-19

COVID-19 updates : सबसे अधिक मामले केरल से, महाराष्ट्र में गिरावट

COVID-19 updates: भारत में कोरोना (Covid 19 India) के बीते 24 घंटों में सबसे अधिक मामले केरल से आए हैं और महाराष्ट्र में गिरावट आई है।

बीते 24 घंटों में केरल (Kerala) में जहाँ कोरोना संक्रमण के 5457 नए मामले सामने आए हैं वहीं महाराष्ट्र में यह संख्या 5363 रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 28 अक्टूबर को तड़के 12ः59 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 79 लाख 88 हज़ार 853 हो गई है।

देश में स्वस्थ होने वालों की तादाद 72 लाख 57 हजार 194 हो गई है।

बीते 24 घंटों में भारत में 510 लोगों की कोरोनावायरस (Coronavirus) से मौत हो चुकी है वहीं सबसे अधिक मरने वालों की संख्या महाराष्ट्र (Maharashtra) में 115 है।

भारत में अभी भी 6,10,242 लोग कोरोना (Covid-19) से संक्रमित हैं और अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है या वे आइसोलेशन में है।

बीते 24 घंटों में 58178 लोग स्वस्थ होकर अपने अपने घरों को लौट गए हैं।

महाराष्ट्र की बात करें तो वहां कुल मामलों की संख्या 16 लाख 54 हजार 28 हो गई है जबकि आंध्र प्रदेश में 8,11,825, कर्नाटक में 8,09,638, तमिलनाडु में 7,14,236, उत्तर प्रदेश में 4,74,054, केरल में 4,02,675 तथा दिल्ली में 3,64,341 मामले हुए हैं।

कोरोना (Covid-19) के मामले  दिल्ली में आश्चर्यजनक तरीके से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में दिल्ली में 4853 मामले सामने आए हैं और कोरोना से 44 लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली (Delhi) में कोरोनावायरस से मरने वालों की कुल संख्या 6356 हो गई है। बीते 24 घंटों में दिल्ली में 2722 लोग स्वस्थ होकर लौटे हैं इस तरह दिल्ली में स्वस्थ होकर जाने वालों की संख्या 3,30,112 हो गई है। दिल्ली के अस्पतालों में अभी भी 27,873 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

भारत में कोरोना (Covid India)से मौत के आंकड़ों को देखें तो महाराष्ट्र में अभी सबसे अधिक लोगों के कोरोना से मौत (Covid 19 deaths) हो रही है। यहां मौत की संख्या 115 रही है दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल है जहां बीते 24 घंटों में 58 लोगों की मौत हुई है और तीसरे स्थान पर कर्नाटक है जहां बीते 44 लोगों की मौत हुई है।

बीते 24 घंटों में आंध्र प्रदेश में 19, तमिलनाडु में 27, उत्तर प्रदेश में 38, उड़ीसा में 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में अब एक लाख से अधिक कोरोना (Covid-19) संक्रमित राज्यों की सूची में कुल संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

सूची इस प्रकार है:

COVID-19