covid-19

covid-19 updates: 19 राज्यों में कोरोना से मौत का एक भी मामला नहीं

covid-19 updates: बीते 24 घंटे में देश के 19 केन्द्र शासित प्रदेशो या राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना (covid-19) के 11528 नए मामले सामने आए जबकि मरने वालों की संख्या 82 रही है। यह अपने आप में रिकॉर्ड है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 7 फरवरी को अपराह्न 10ः31 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 1 करोड़ 8 लाख 38 हजार 843 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

बीते 24 घंटे में स्वस्थ होने वालों की तादाद 11,502 रही है।

इस समय देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख 46 हजार 108 है।

कोरोना (covid-19) के सबसे अधिक मामले केरल (Kerala) , महाराष्ट्र (Maharashtra) , कर्नाटक और तमिलनाडु से आ रहे हैं। ये आंकड़े देश के कुल मामलों का तीन चौथाई है और इन नए मामलों की संख्या 9706 है।

इसके अलावा एक शुभ समाचार यह भी है कि बीते 24 घंटे में देश के 19 केन्द्र शासित प्रदेशो या राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। ये राज्य हैं आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, पुडुचेरी, त्रिपुरा, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, लद्दाख, सिक्किम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव तथा लक्षद्वीप है।

नीचे की तालिका में भारत के कुछ राज्यों की ताज़ा स्थिति देखें :covid-19